फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: RTO's flying escort in-charge dies under suspicious circumstances

Gwalior News: मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के एएसआई धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में पाए गए मृत

Mon, 17 Mar 2025 04:40 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 04:40 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच जारी है। कुछ लोग इसेकार्डियक अरेस्ट का मामला मान रहे हैं, जबकि परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले कोई बीमारी नहीं थी।

विज्ञापन
Gwalior News: RTO's flying escort in-charge dies under suspicious circumstances
एएसआई धर्मवीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश का परिवहन विभाग सौरभ शर्मा के यहां मिली अकूत सम्पत्ति के चलते लंबे समय से देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब परिवहन विभाग के एक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विभाग के इकलौते एएसआईं धर्मवीर सिंह अपने निवास में मृत पाए गए। वे ट्रांसपोर्ट विभाग मे फ्लाइंग एस्कॉड के प्रभारी थे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- बंद कमरे में चल रही थी धर्मांतरण की सभा तभी पहुंच गई पुलिस, एक शिक्षक सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन


परिवहन विभाग के सहायक उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ग्वालियर के कम्पू थाना इलाके में स्थित साऊथ वेंन्यु कैम्पस के निवासी थे। उनके भाई अमर सिंह ने बताया कि वे रात को खाना खाने के बाद सोने चले गए थे, लेकिन जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने आवाजें दीं, लेकिन कोई हरकत नहीं की तो परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल की तरफ भागे। उन्हें शिवपुरी लिंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ASI धर्मवीर सिंह शव को लेकर परिजन JAH हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। तब पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं-  बिना नंबर की गाड़ी छुड़ाने पहुंचे युवकों पर पुलिस ने कर दी धारा 185 में कार्रवाई, जानिए मामला

ASI धर्मवीर सिंह की मौत की खबर लगते ही परिवहन विभाग के अधिकारी और उनके रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हालांकि मृतक के परिजन, पुलिस और परिवहन विभाग के लोगों ने मीडिया से दूरी बना ली है। बताया गया कि ASI धर्मवीर सिंह का रिटायरमेंट अगस्त 2025 में होना था। थाना कंपू पुलिस मामले की विवेचना कर रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि माैत की बजह क्या है। उसके बाद ही जांच आगे बढ़ सकेगी। कुछ लोग इसे कोर्डिएक अरेस्ट का मामला मान रहे हैं, हालांकि परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले कोई बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed