फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Regional Tourism Conclave in Gwalior on 29 and 30 August, Scindia said conclave is very important for region

Gwalior News: ग्वालियर में 29-30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, सिंधिया बोले- अंचल के लिए बहुत अहम आयोजन

Thu, 21 Aug 2025 10:21 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 10:21 PM IST
सार

अगस्त महीने की 29 और 30 तारीख को दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपति, व्यापारियों के साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग भी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपति करोड़ों रुपए के एमओयू साइन करेंगे।

विज्ञापन
Regional Tourism Conclave in Gwalior on 29 and 30 August, Scindia said conclave is very important for region
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में दूसरी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव ग्वालियर होने जा रही है, जिसके जरिए प्रदेश सरकार अंचल में टूरिज्म को प्रमोट करेंगी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस दौरान सीएम की मौजूदगी में एमओयू और एलओए लेटर भी दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कॉन्क्लेव को अंचल में रोजगार सृजन की और बड़ा कदम बताया है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- हरित ऊर्जा में तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश, बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बढ़ रहा है आकर्षण
विज्ञापन


दरअसल अगस्त महीने की 29 और 30 तारीख को दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपति, व्यापारियों के साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग भी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपति करोड़ों रुपए के एमओयू साइन करेंगे। ग्वालियर के बाद यह कॉन्क्लेव भोपाल में भी होगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि यह कॉन्क्लेव अंचल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे यहां क्षमताओं की कोई कमी नहीं है, आवागमन की कमी थी, आधुनिक वातावरण की कमी थी। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नया अति आधुनिक हवाई अड्डा बनकर तैयार हो चुका है। ऐसा हवाई अड्डा शायद ही किसी और दूसरे शहर में हो। इसी के डिजाइन पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन का काम भी तेजी से चल रहा है, अश्विनी वैष्णव जी से भी इस विषय को लेकर चर्चा हुई है। वातावरण तैयार हो रहा है। पर्यटक आएंगे तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तो घर-घर में आमदनी बढ़ेगी। पर्यटन ऐसा क्षेत्र है, जहां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों में इजाफा होता है। हर एक जॉब के लिए 8 इनडायरेक्ट जॉब निर्मित इस क्षेत्र में होते हैं अब समय आ चुका है ग्वालियर को वह पहचान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मार्च 2027 तक हर ग्रामीण परिवार तक पहुंचेगा नल से जल, प्रदेश ने हासिल किया 70% से अधिक लक्ष्य

दो दिन चलने वाले इस कॉन्क्लेव में दो पैनल डिस्कशन होंगे। इनमें टूरिज्म के रूप में ब्रांडिंग, ग्वालियर और चंबल हेरिटेज, लग्जरी एंड एक्सपीरियंस पर ताज ग्रुप और नीमराना ग्रुप भी होटल इंडस्ट्री की संभावना तलाशेंगे। देश में पर्यटन का गोल्डन ट्रायंगल सर्किट दिल्ली-आगरा-जयपुर है। इसके नजदीक ग्वालियर-चंबल है। यहां पर इस सर्किट में जाने वाले पर्यटकों को अंचल की धरोहर, वाइल्डलाइफ, धार्मिक पर्यटन जैसे स्रोत तक ले जाने पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed