{"_id":"68a7373600106f443f03cd7f","slug":"mp-news-madhya-pradesh-is-progressing-rapidly-in-green-energy-the-attraction-of-multinational-companies-is-i-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हरित ऊर्जा में तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश, बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बढ़ रहा है आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हरित ऊर्जा में तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश, बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बढ़ रहा है आकर्षण
Thu, 21 Aug 2025 08:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां यहां निवेश और उद्योग लगाने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
सीएम से सेक्का क्लाइमेट फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट और अन्य पदाधिकारियों ने की मुलााकत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को मंत्रालय में सेक्का क्लाइमेट फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट क्ले स्ट्रेंजर और सीमा पॉल तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले के इंडिया एनर्जी एंड क्लाइमेट सेंटर (IECC) के सीनियर एडवाइजर मोहित भार्गव ने मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से नवकरणीय ऊर्जा के प्रमुख केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में प्रतिबद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्रदेश में निवेश करने और निर्माण इकाइयां स्थापित करने के प्रति उत्साहित हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उद्योगों के साथ-साथ किसानों और आम नागरिकों को भी सौर ऊर्जा व अन्य वैकल्पिक स्रोतों से किफायती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस बैठक में स्वच्छ और सतत भविष्य को लेकर साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
ये भी पढ़ें- MP News: मार्च 2027 तक हर ग्रामीण परिवार तक पहुंचेगा नल से जल, प्रदेश ने हासिल किया 70% से अधिक लक्ष्य
मैनिट भोपाल में ऊर्जा परिवर्तन मिशन केन्द्र की शुरुआत
बैठक के दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने बताया गया कि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के सहयोग से यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में सेंटर फॉर मिशन ऑन एनर्जी ट्रांजिशन (CMET) का शुभारंभ किया गया है। यह केन्द्र भारत की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अकादमिक, नीतिगत और औद्योगिक स्तर पर उपयोगी सुझाव और रणनीतियां तय करेगा। मैनिट भोपाल के निदेशक प्रो. के.के. शुक्ला ने कहा कि यह केन्द्र भारत में ऊर्जा परिवर्तन को गति देगा और अकादमिक, नीति निर्माण और औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग का नया मॉडल बनेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: किसानों की खुशहाली के लिए सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने पर जोर, सीएम बोले- 3 साल में 100 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य
शोध, नवाचार और क्षमता निर्माण में मिलेगा फाददा
CMET की स्थापना से नवकरणीय ऊर्जा प्रणालियों पर उन्नत शोध संभव होगा। इसके माध्यम से नीति निर्माताओं को डेटा-आधारित समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ग्रिड स्थिरता, ऊर्जा भंडारण और डिमांड साइड प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा। केन्द्र प्रशिक्षण कार्यशालाओं और वैश्विक ज्ञान विनिमय कार्यक्रमों के जरिए क्षमता निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें- MP News: जर्मन टेक लीडर्स संग साझेदारी से डिजिटल प्रदेश बनेगा एमपी, प्रतिनिधिमंडल ने किया एमपीएसईडीसी का दौरा
हरित ऊर्जा में कदम-दर-कदम आगे बढ़ेगा एमपी
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमन बीर सिंह बैंस ने बताया कि नवकरणीय ऊर्जा विभाग और मैनिट भोपाल के बीच हुए एमओयू से प्रदेश की प्रतिबद्धता को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में अहम योगदान देगी।
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर को भोपाल में होगा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन