फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Rahul Gandhi interacted with ex-servicemen and firefighters

Gwalior: राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों से किया संवाद, कहा- हमारी सरकार बनी तो योजना करेंगे बंद

Sun, 03 Mar 2024 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Mar 2024 01:02 PM IST
सार

Gwalior News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मध्यप्रदेश में दूसरा दिन है। ग्वालियर पहुंचे राहुल गांधी ने रविवार को पूर्व सैनिकों और भावी अग्निवीरों से संवाद किया, जहां उन्होंने कहा कि इस अग्निपथ योजना से अग्निवीरों को सम्मान नहीं मिल सकता। सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को समाप्त करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi interacted with ex-servicemen and firefighters
राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी आज ग्वालियर में हैं, उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी में आगे बढ़ रही है। शनिवार को ग्वालियर पहुंची यात्रा का पड़ाव रात में ग्वालियर रहा। इसके बाद आज यानी रविवार को राहुल गांधी की यात्रा शिवपुरी की और बढ़ रही है, लेकिन इससे पहले ग्वालियर के एक मैरिज गार्डन में उन्होंने पूर्व सैनिकों और भावी अग्निवीरों से संवाद किया।

विज्ञापन


इस विशेष चर्चा में मौजूद रहे अग्निवीरों ने बातचीत में बताया कि राहुल गांधी ने करीब एक घंटे अग्निपथ योजना और सेना में भर्ती की तैयारी करने के साथ ही वेटिंग लिस्ट में शामिल युवाओं से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह यह योजना आज के युवाओं को वो सम्मान नहीं दिला रही, जिसके सपने वे सेना में भर्ती होने को लेकर देखते आये थे। 
विज्ञापन


युवाओं ने इस दौरान अग्निपथ योजना और अग्निवीर कहे जाने को लेकर भी अपना दर्द बयां किया। इन युवाओं का कहना है कि आज वाकई अग्निवीरों का कोई सम्मान नहीं है। उनके जो साथ अब अग्निवीर बनकर सेना में भर्ती हुए हैं, उन्हें सेना के जवान हीन भावना से देखते हैं, उन्हें डराया जाता है कि वे सिर्फ चार साल के लिए आये हैं, वहां उन्हें अपमानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपमानित होना पड़ रहा
एक अन्य युवा ने बताया कि वह दो साल से तैयारी कर रहा है, लेकिन मेरिट में रह गया। उसका कहना है कि जब वह तैयारी के लिये जाता है तो इन युवाओं को अग्निवीर नहीं बल्कि 'चार साल' के नाम से बुलाया जाता है। वे सैनिक बनने जा रहे, लेकिन इस तरह से अपमानित होना पड़ रहा है। वहीं युवाओं ने बताया कि राहुल गांधी ने संवाद में कहा है कि इस योजना में 6 महीने ट्रेनिंग करने वाला अग्निवीर अगर किसी अन्य देश के सैनिक से लड़ने जाएगा तो वह उसके सामने कैसे टिक पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed