फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Ragging in Jiwaji University, junior assaulted, locked in room, stripped

MP News: जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग, सीनियरों ने जूनियर को कमरे में बंद कर पीटा, कपड़े उतरवाकर नचवाया

Tue, 27 Jun 2023 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 10:12 PM IST
सार

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग की गई। पीड़ित छात्र ने चार सीनियरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। वहीं विवि प्रशासन भी मामले की जांच करा रहै। 

विज्ञापन
Ragging in Jiwaji University, junior assaulted, locked in room, stripped
जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियरों ने जूनियर छात्रों को कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया और कपड़े उतरवाकर नाच नचवाया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। वहीं  जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस मामले में कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जीवाजी विश्वविद्यालय में पीड़ित छात्र बीबीए थर्ड सेमेस्टर का छात्र है। उसने जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन से शिकायत की है कि जब क्लास में पढ़ने के लिए वो गया था तो उस दौरान छठवीं सेमेस्टर में पढ़ने वाले सीनियर उसकी क्लास में बैठे थे। मुझे क्लास में देखकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और रैगिंग देने के लिए कहने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसके बाद सीनियर छात्रों ने उसे कमरे में बंद रखा और कहा कि जब तक तुम कपड़े उतार कर नाचोगे नहीं, तब तक नहीं छोड़ा जाएगा। रैगिंग के बाद पीड़ित छात्र ने जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन से शिकायत दर्ज की और उसके बाद विश्वविद्यालय थाने में पहुंचकर सीनियर छात्रों की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ बताया है कि पीड़ित छात्र ने शिकायत पर चारों आरोपी छात्रों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। जीवाजी विश्वविद्यालय के पीआरओ विमलेंद्र सिंह राठौर ने बताया है कि पीड़ित छात्र ने लिखित शिकायत की है। बताया है कि उसके साथ 4 सीनियर छात्रों ने मारपीट की है। साथ ही उसके कपड़े उतरवाकर नाचने के लिए कहा गया। इस मामले में जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित की है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed