फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Pritam Lodhi changed tone as soon as he returned to BJP, know what he said for Pt. Shastri of Bageshwar dham

MP News: भाजपा में लौटते ही प्रीतम लोधी ने बदले सुर, बागेश्वर वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री के लिए जानें क्या कहा

Sat, 15 Apr 2023 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 06:20 PM IST
सार

भाजपा से निष्कासन झेल चुके प्रीतम सिंह लोधी की भाजपा में वापसी हो गई है। लौटते ही अब उनके तेवर भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री को लेकर उनका कहना है कि हम दोनों भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनसे मिलने जाऊंगा और आगे भी साथ काम करेंगे। 

विज्ञापन
Pritam Lodhi changed tone as soon as he returned to BJP, know what he said for Pt. Shastri of Bageshwar dham
धीरेंद्र शास्त्री और प्रीतम लोधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राह्मणों और कथावाचकों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां के बाद भाजपा से निष्कासन झेल चुके प्रीतम सिंह लोधी की भाजपा में वापसी हो गई है। लौटते ही अब उनके तेवर भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। एक समय बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री से उनका विवाद जमकर चर्चा में था। अब  प्रीतम लोधी कह रहे हैं कि वे और धीरेंद्र् शास्त्री भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। हम उनसे मिलकर आगे भी काम करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि ब्राह्मणों और कथावाचकों के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने प्रीतम लोधी के लिए काफी कुछ कहा था। इसके बाद प्रीतम लोधी ने भी मीडिया के सामने शास्त्री को पजामे में पेशाब कर देने की बात कही थी। उनका विवाद काफी चर्चा में रहा था। अब भाजपा मैं लौटते ही लोधी के सुर बदल गए हैं। शनिवार को ग्वालियर में लोधी ने कहा कि कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री देश और हिंदुत्व के लिए काम कर रहे हैं, उनसे अब कोई शिकवा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब जल्द ही मैं उनसे बात भी करूंगा और उनसे मुलाकात करने भी जाऊंगा। धीरेन्द्र शास्त्री भी भाजपा के लिए काम कर रहे है और हम भी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। फिर हम कहां जाएंगे। उनके साथ ही तो जाएंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नजदीकी रहे लोधी ने आंबेडकर महाकुम्भ के आयोजन को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी आंबेडकर जयंती मनाने के नाम पर केवल ढोंग कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने ही बाबा साहेब को संसद भवन में नहीं पहुंचने दिया गया था। आंबेडकर अगर उस समय संसद में पहुंच जाते तो स्थिति कुछ और होती। इसलिए मेरा मानना है कि आंबेडकर जयंती मनाने का कांग्रेस को अधिकार ही नहीं है और भाजपा ने ही दलितों के कल्याण के लिए सही काम करके उनको बराबरी का अधिकार दिया और इस महाकुम्भ में हमारी सरकार बताएगी कि हमने उनके लिए क्या क्या काम किए?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed