फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Politics Union Minister Tomar Irrespective of the CM face from Congress in MP only BJP will win

Politics: केंद्रीय मंत्री तोमर का बयान, कहा- MP में कांग्रेस की ओर से CM चेहरा कोई भी हो, जीतेगी बीजेपी ही

Tue, 14 Feb 2023 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 06:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा कोई भी हो, लेकिन जीत बीजेपी की ही होगी।

विज्ञापन
Politics Union Minister Tomar Irrespective of the CM face from Congress in MP only BJP will win
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत की। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, साल 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के द्वारा कमलनाथ को सीएम के रूप में लांच करने को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी किस को सीएम का उम्मीदवार करती है, यह उसका आंतरिक मामला है। लेकिन कांग्रेस का चेहरा कोई भी हो, मध्यप्रदेश में जीतेगी सिर्फ बीजेपी ही। क्योंकि कांग्रेस खुद आंतरिक कलह से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर पहुंचे। यहां पर ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में पहुंचकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे और इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होने वाले हैं। वह भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उसके बाद दोनों नेता शाम के वक्त दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed