फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Police recovered the student who was kidnapped in Gwalior

Gwalior: अपहृत छात्रा बरामद, एक आरोपी युवती का पूर्व परिचित, भगाकर गुना ले गए थे

Tue, 21 Nov 2023 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Nov 2023 10:15 AM IST
सार

Gwalior: बाइक पर छात्रा को अगवा करके ले जाने वाले दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने छात्रा व बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी छात्रा को बाइक से ही गुना तक ले गए थे, जहां एक लॉज में से छात्रा को बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Police recovered the student who was kidnapped in Gwalior
अपहरण हुई छात्रा को पुलिस ने किया बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर से अपहृत हुई छात्रा मिल गई है। उसे दो युवक बाइक पर बैठा कर भाग गए थे। छात्रा को पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर गुना से बरामद किया। आरोपियों के बारे में पता चला है कि अपहृत छात्रा और एक आरोपी पूर्व परिचित है।

विज्ञापन

अपहरण की घटना सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे तब हुई थी जब भिंड की रहने वाली एक छात्रा बस से ग्वालियर आई थी। वह अपने परिजनों के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। बस स्टैंड पर उतरकर जैसे ही छात्रा वॉशरूम के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंची, वहां पहले से खड़े दो युवकों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाया और लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना परिजनों ने तत्काल झांसी रोड थाना में दी, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में तत्काल सक्रिय हो गई।

विज्ञापन

इस तरह हुआ खुलासा
पुलिस का कहना है दोनों ही आरोपी राघवेंद्र और रोहित छात्रा से पूर्व से ही परिचित हैं और वे उसे अगवा करके गुना ले गए थे। जहां राघवेंद्र ने रोहित और छात्र को एक लॉज में छोड़ा और वहां से तत्काल वापस आकर अपने गांव बरहा भिंड में पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज और संदिग्ध आरोपी से की गई पूछताछ के बाद वह ज्यादा देर नहीं टिक पाया और आरोपी ने अपनी जुबान खोल दी। उसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने गुना जाकर आरोपी रोहित और छात्रा को बरामद किया। बताया जा रहा है कि आरोपी और छात्रा बीते तीन साल से एक दूसरे के परिचित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed