फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   One Nation One Election Jyotiraditya Scindia said whoever speaks against does not want welfare of country

One Nation One Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जो विरोध में बोलेगा, वह देश का हित नहीं चाहता, वह केवल...

Thu, 19 Sep 2024 04:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 04:41 PM IST
सार

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, बार-बार चुनावों की वजह से प्रशासन और पुलिस को समय और संसाधन बर्बाद करने पड़ते हैं।

विज्ञापन
One Nation One Election Jyotiraditya Scindia said whoever speaks against does not want welfare of country
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में वन नेशन वन इलेक्शन का कैबिनेट के द्वारा प्रस्ताव पास होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा है कि देश में जब बार-बार चुनाव होते हैं तो सबको भुगतना पड़ता है। जब बार-बार चुनाव होते हैं तो प्रशासन के साथ-साथ पुलिस को पूरे देश भर में तैनात करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस निर्णय को लेकर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद अर्पित करता हूं। जैसे महिलाओं के आरक्षण का बिल पास हुआ था, उसके बाद वन नेशन और वन इलेक्शन का निर्णय भी भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अब देश में लोकसभा विधानसभा के चुनाव एक साथ और 100 दिन के अंदर सारे चुनाव एक साथ किए जाएंगे। बार-बार चुनावों की वजह से जो देश में विकास अवरूद्ध होता है, वह नहीं होगा और हमारा देश निरंतर विकास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा सिंधिया ने कहा, इसके विरोध में बोलने का न किसी को अधिकार है और नहीं कोई विचार है। जो इसके विरोध में बोलेगा, वह देश का हित नहीं चाहता और नहीं देश का विकास चाहता है। वो केवल अपनी कुर्सी चाहता है। जो इसका विरोध करेगा वह देश के हित के बारे में नहीं सोचता। इसमें सब आमंत्रित है, अगर आपको लगे कि आप जीतने वाले हो, तो अपनी किस्मत आजमाओ...इसलिए इस अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना होगा कि किस तरीके से जनहित का मुद्दा हमारे प्रधानमंत्री जी ने उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed