फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   nephew raped the aunt beat her for protesting took her hostage in a drunken state

MP News: भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा, शराब के नशे में बंधक बनाकर रात भर की हैवानियत

Fri, 07 Oct 2022 01:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 01:36 PM IST
सार

ग्वालियर में भतीजे ने चाची से रेप किया। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने महिला से मारपीट की और बंधक बनाकर उसके साथ रात भर हैवानियत की।

विज्ञापन
nephew raped the aunt beat her for protesting took her hostage in a drunken state
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में जेठ के बेटे ने अपनी मां समान चाची की आबरू लूट ली। वारदात के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। शराब के नशे में जेठ का बेटा रात में घर में घुसा और जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो भतीजे ने चाची से मारपीट की और उसके साथ हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना इलाके का बताया जा रहा है। 35 वर्षीय महिला घर पर अकेली रहती है, उसके दो बेटे शहर से बाहर नौकरी करते हैं। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि जेठ का लड़का शराब के नशे में घर पर आया और उसके बाद जबरदस्ती करने लगा। पीड़ित महिला ने जब विरोध किया तो उसने बाल खींच कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी रात भर महिला के साथ हैवानियत करता रहा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहा। सुबह पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को भी दबोच लिया है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि आरोपी ने पीड़ित महिला के हाथ पैर बांधकर मारपीट की और पूरी रात हैवानियत करता रहा इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन








  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed