फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Politics: Union Minister Piyush Goyal's taunt on Congress, opposition has neither face nor character left.

MP Politics: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कांग्रेस पर तंज, विपक्ष के पास न तो अब चेहरा बचा और न ही चरित्र

Thu, 14 Sep 2023 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 08:16 PM IST
सार

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एमपी तेजी से विकास कर रहा है। यहां एक अच्छा समन्वय देखने को मिला है। हमारे युवाओं को रोजगार मिले काम मिले, इसके लिए पीएम और सीएम ने प्रदेश में बेहतर कार्य किया है।

विज्ञापन
MP Politics: Union Minister Piyush Goyal's taunt on Congress, opposition has neither face nor character left.
ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा ग्वालियरा पहुंची। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यहां इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए इसे इंडी अलायंस बताया। उन्होंने मप्र में भाजपा को फिर सत्ता में आने का दावा किया है। 
विज्ञापन


मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे तो ताज्जुब होता है कि एक तरफ तो चुनाव का माहौल है और उनके नेता विदेश में बैठे हैं। पूरे एमपी में जो लोगों का स्नेह पीएम मोदी और सीएम शिवराज को मिल रहा है उसके लिए मैं जनता का आभारी हूं। वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा कि अलग-अलग चुनाव होने के कारण विकास की धारा रुकती है, इसलिए इस पर चर्चा चल रही है, लेकिन इसमें सभी के विचारों का समावेश किया जाएगा। वन नेशन, वन इलेक्शन से विपक्ष डरता है न तो उनके पास चेहरा है और न ही चरित्र है। यह विचार कई पार्टियों के नेताओं ने अलग-अलग समय में रखा है। यह विचार लागू होता है तो देश का रुपया, समय, कर्मचारियों के काम की बचत होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एमपी तेजी से विकास कर रहा है। यहां एक अच्छा समन्वय देखने को मिला है। हमारे युवाओं को रोजगार मिले काम मिले, इसके लिए पीएम और सीएम ने प्रदेश में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार, लाडली बहना योजना और उज्ज्वला योजना की बहनों को हम साढ़े चार सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed