{"_id":"64cf6675bebf9e19bc047c05","slug":"mp-politics-scindia-claim-bjp-will-come-to-power-with-full-majority-pawaiya-said-congress-is-in-trouble-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: सिंधिया का दावा- भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी, पवैया बोले- कांग्रेस मुगालते में है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: सिंधिया का दावा- भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी, पवैया बोले- कांग्रेस मुगालते में है
Sun, 06 Aug 2023 03:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 03:19 PM IST
सार
MP Politics: संभागीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में कितनी सीटें आएंगी, ये नहीं कह सकता हूं, लेकिन यह स्पष्ट है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
सिंधिया का दावा भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ग्वालियर चंबल संभाग की एक बड़ी बैठक ग्वालियर में आयोजित की गई। इस संभागीय कार्यसमिति की बैठक में चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, महाराष्ट्र सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया बैठक में मौजूद हैं। तो वहीं, ग्वालियर चंबल संभाग से 55 पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है।
बीजेपी ग्वालियर चंबल संभाग के 34 विधानसभा सीटों को लेकर अपनी रणनीति बना रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि यह बैठक बहुत अहम है, किस तरह से ग्वालियर संभाग में पार्टी को और पार्टी के कार्यकर्ताओं को काम करना है। उस पर एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में कितनी सीटें आएंगी, ये नहीं कह सकता हूं, लेकिन यह स्पष्ट है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
वहीं, बैठक में शामिल होने पहुंचे जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कांग्रेस मुगालते में है कि 2018 जैसी स्थिति है। लेकिन ऐसा नहीं है बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी। वहीं, लाल सिंह आर्य का कहना है कि बीजेपी ग्वालियर चंबल संभाग के साथ-साथ मध्यप्रदेश की हर एक सीट को बहुत गंभीरता से ले रही है और हर एक सीट पर बड़ी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।