फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Why did wife Priyadarshini write 1,57,78,800 moments for Scindia, know the maths of these numbers

MP News: सिंधिया के लिए पत्नी प्रियदर्शनी ने क्यों लिखा 1,57,78,800 moments, जानिए इन नंबर्स का गणित

Sat, 14 Dec 2024 01:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 01:48 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने अपने वैवाहिक जीवन के 30 साल पूरे किए। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी ने इंस्टाग्राम पर एक विशेष पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने 1,57,78,800 पलों का जिक्र किया, जो उनके साथ बिताए गए मिनटों को दर्शाता है।

विज्ञापन
MP News: Why did wife Priyadarshini write 1,57,78,800 moments for Scindia, know the maths of these numbers
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने इस अंदाज में दी पति ज्योतिरादित्य को बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने वैवाहिक जीवन के 30 साल पूरे किए। इस मौके पर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास पोस्ट के साथ विश किया है। राजघरानों के सदस्यों का अंदाज़ जितना शाही होता है, उतना ही सादगी भरा और ऐसा ही एक बार फिर ग्वालियर राजघराने में भी देखने को मिला। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ विशेष कैप्शन पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कुछ नंबर्स लिखे हैं। ये नंबर्स उनके वैवाहिक जीवन के महत्व को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


अकाउंट पर तस्वीर के साथ लिखा.. "1,57,78,800 moments..." अब हर कोई जानना चाहता है कि आख़िर इन नंबर्स का क्या राज है। तो हम आपको बता दें कि प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने ये नंबर्स अपने वैवाहिक जीवन में साथ बिताए पलों को लेकर लिखे हैं। ये संख्या उनके विवाह से अब तक के समय के अनुसार कुल मिनट हैं जो दोनों ने साथ पूरे किए हैं। 1,57,78,800 मिनट, इस संख्या को घंटों में बांटें तो कुल 2,62,980 घंटे होते हैं और इन्हें दिन में बदलें तो लगभग 10,957 दिन होते हैं जिसका मतलब है 30 साल का समय और यही जिक्र उन्होंने इस पोस्ट के ज़रिये तस्वीर के साथ किया है। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की इस पोस्ट को हज़ारों लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed