फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Two youths murdered amid high alert in Gwalior head crushed with stone

MP: ग्वालियर में डबल मर्डर, CM यादव के दौरे को लेकर जारी हाईअलर्ट के बीच 2 युवकों की हत्या, सिर पत्थर से कुचला

Sat, 15 Jun 2024 10:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Jun 2024 10:54 AM IST
सार

Gwalior Crime News: सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि जिस तरह से हत्या की गई है, उससे मामला प्रेम प्रसंग या प्रॉपर्टी विवाद का हो सकता है। पुलिस का यह भी मानना है कि बैग और हुलिए से दोनों मुसाफिर लग रहे हैं, जो दूसरे शहर के हो सकते हैं।

विज्ञापन
MP News: Two youths murdered amid high alert in Gwalior head crushed with stone
पुलिस कर रही पहचान का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में हाई अलर्ट के बीच डबल मर्डर हुआ है। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर दौरा है, फिर भी टाइट सिक्योरिटी के बीच आरोपी वारदात कर गए। शनिवार सुबह 7.30 बजे शीतला माता मंदिर रोड हाईवे किनारे दो युवकों के शव मिले हैं। एक युवक दिव्यांग है, उसके एक कृत्रिम पैर लगा हुआ है। दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए हैं। पास ही खून से सने पत्थर भी मिले हैं। गला घोंटने के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


घटनास्थल पर कपड़ों से भरा बैग मिला है, लेकिन इसमें कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे युवकों की पहचान हो सके। बैग देखने में नया लग रहा है, मानों 4 - 5 दिन पहले ही खरीदा गया हो। चार्जर है, लेकिन मोबाइल नहीं मिला है। सीएसपी अशोक जादौन, सीएसपी हिना खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने पहली चुनौती मृतकों की शिनाख्त कराना है।
विज्ञापन


सुबह राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो रेलवे पुल के पास शीतला माता रोड हाईवे के किनारे दिव्यांग का शव मिला।पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि 20 कदम दूर झाड़ियों में एक और युवक का शव मिला। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतकों की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही। दिव्यांग के शव पर अंडरवियर बनियान थी, दूसरा शव जींस शर्ट में मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले हैं। आशंका है कि पत्थर को दोनों के सिर कुचले गए होंगे। हाईवे से किनारे और झाड़ियों तक खून के कई स्पॉट मिले हैं। दिव्यांग ज्यादा दूर भाग नहीं सका और वहीं ढेर हो गया, जबकि उसके साथी ने भागने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह भी 20 कदम दूर जाकर गिर गया होगा। गले पर भी दबाने के निशान मिले हैं।


सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि ग्वालियर पुलिस आसपास के शहरों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। जिस तरह से हत्या की गई है, उससे यही माना जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग या फिर प्रॉपर्टी विवाद का हो सकता है। पुलिस का यह भी मानना है कि बैग और हुलिए से दोनों मुसाफिर लग रहे हैं। दोनों दूसरे शहर के हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed