फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Threat to the country security in Gwalior-Chambal region

MP News: ग्वालियर-चंबल अंचल में देश की सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए सबसे बड़ी वजह

Tue, 20 Feb 2024 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 10:16 PM IST
सार

ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में भिंड ग्वालियर नेशनल हाइवे के करीब एयरफोर्स स्टेशन बना हुआ है। एयरफोर्स अथॉरिटी ने महाराजपुर थाना पुलिस को एक पत्र लिखकर बताया है कि एयरफोर्स स्टेशन की परिधि में चले हुए बुलेट मिले हैं।

विज्ञापन
MP News Threat to the country security in Gwalior-Chambal region
महाराजपुर थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित एयरफोर्स स्टेशन की परिधि में हर्ष फायर के दौरान चले हुए बुलेट मिले हैं। ऐसे में एयरफोर्स अथॉरिटी द्वारा पुलिस को पत्र लिखकर आसपास के क्षेत्र में हर्ष फायर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जिस पर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में भिंड-ग्वालियर नेशनल हाइवे के करीब एयरफोर्स स्टेशन बना हुआ है। एयरफोर्स अथॉरिटी ने महाराजपुर थाना पुलिस को एक पत्र लिखकर बताया है कि एयरफोर्स स्टेशन की परिधि में चले हुए बुलेट मिले हैं, जिसके चलते एयरफोर्स स्टेशन के एक किलोमीटर क्षेत्र में हर्ष फायर पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन


महाराजपुर थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह का कहना है कि एयरफोर्स अथॉरिटी का पत्र मिलने के बाद पुलिस द्वारा एयरफोर्स स्टेशन के एक किलोमीटर की परिधि में बने सभी विवाह समारोह गार्डन, होटल और रहवासियों को सचेत किया जा रहा है। क्षेत्र में पूरी तरह हर्ष फायर प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed