{"_id":"6499271124aa1fe2d009ed65","slug":"mp-news-the-bulb-started-burning-as-soon-as-energy-minister-applied-saffron-know-what-is-the-matter-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ऊर्जा मंत्री में दौड़ रहा करंट! सिर पर लगाते ही जलने लगा बल्ब, सिंधिया भी नहीं रोक पाए हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ऊर्जा मंत्री में दौड़ रहा करंट! सिर पर लगाते ही जलने लगा बल्ब, सिंधिया भी नहीं रोक पाए हंसी
Mon, 26 Jun 2023 11:20 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:20 AM IST
सार
ग्वालियर में एक रोचक मामला सामने आया है। एक आयोजन के मंच पर जादूगर ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के साथ जादू दिखाया। जादूगर ने ऊर्जा मंत्री के सिर पर बल्ब लगाकर बिना बिजली जलाकर दिखाया। ये नजारा देख मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी खिलखला उठे।
विज्ञापन
मंच पर जादूगर ने ऊर्जा मंत्री के सिर पर बल्ब रखकर जला दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर में करंट दौड़ रहा है। ये हम नहीं कह रहे, ऐसा एक वीडियो में नजर आ रहा है। ग्वालियर के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री मंच पर थे, तभी एक जादूगर ने ऊर्जा मंत्री के सिर पर बल्ब लगाया तो वो जल उठा। इसे देखकर सिंधिया भी चौंक गए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बिजली करंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्वालियर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान का है। इस दौरान एक जादूगर ने उन्हें जादू दिखाया था। दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए थे। इस दौरान ग्वालियर में स्थित कोली समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पर दोनों ही नेता पहुंचे हुए थे। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से एक जादूगर का आमना सामना हो गया। उसके बाद इस जादूगर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर का स्वागत जादू दिखा कर किया। उसने बिना बिजली कनेक्शन की एक बल्ब को ऊर्जा मंत्री के सिर पर रखा तो यह बल्ब जल उठा। जिसे देखकर ऊर्जा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जमकर हंसी ठिठोली करते रहे। सिंधिया ने बल्ब लेकर जादूगर के सिर पर लगाकर जलाने की कोशिश की पर बल्ब नहीं जला। इस पर वे जमकर हंसी ठिठोली करने लगे। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाई और कहा कि ऊर्जा मंत्री में कितना करंट है आज पता लग गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए हैं जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं ग्वालियर में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद शिवपुरी और गुना के लिए रवाना हो गए। वह लगातार चंबल में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं एक सप्ताह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस अंचल का दौरा करने लगे हैं और सबसे खास बात यह है कि सिंधिया शादी समारोह या गम का कार्यक्रम हो, उसमें भी जाना नहीं छोड़ रहे हैं। वह हर कार्यकर्ता और अपने समर्थक के पास पहुंच रहे हैं।