फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Tension again in village of Gwalior famous Sarpanch murder case men women were seen carrying sticks

MP News: ग्वालियर के चर्चित सरपंच हत्याकांड वाले गांव में फिर तनाव, लाठी-डंडे लेकर दिखाई दिए पुरुष और महिलाएं

Mon, 10 Feb 2025 05:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 05:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के चर्चित सरपंच हत्याकांड वाले गांव में फिर तनाव की स्थिति बन गई है। लाठी और डंडे लेकर पुरुष व महिलाएं दिखाई दिए।

विज्ञापन
MP News Tension again in village of Gwalior famous Sarpanch murder case men women were seen carrying sticks
हत्याकांड वाले गांव में फिर तनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के बहुचर्चित सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड मामले में एक बार पर बनहेरी गांव में सोमवार सुबह तनाव के हालात पैदा हो गए। गांव में तनाव और दो पक्षों में तनातनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में समझाइश देकर मामला शांत कराया। तनाव की वजह बीती शाम दोनों पक्षों में घर के सामने से निकलने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल, स्थिति काबू में है और पुलिस शांति भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर 2023 को एक मामले में प्रत्यक्षदर्शी होने के चलते ग्राम बनहेरी के सरपंच विक्रम रावत अपने वकील से मिलने ग्वालियर आए थे। जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा था। सो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को नामजद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपी इनामी थे और वर्तमान में जेल में हैं। इसी कड़ी में आरोन थाना अंतर्गत ग्राम बनहेरी के कुछ वीडियो सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इनमें सरपंच विक्रम रावत पक्ष की महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से लैस होकर हत्या आरोपी परिवार के घर के बाहर खड़े होकर कुछ महिलाओं को धमकाते देखे जा रहे थे। इतना ही नहीं एक वायरल वीडियो में दोनों पक्षों में तनातनी होती भी नजर आ रही थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीती शाम घर के सामने से निकलने को लेकर भारत सिंह और हरकंठ रावत पक्षों के बीच मुंहवाद हो गया था, जिसके बाद सरपंच विक्रम रावत पक्ष की महिलाएं और पुरुष लाठी- डंडों और कुल्हाड़ी से लैस होकर सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के घर पहुंच गए थे। वहीं, घटना से जुड़े वायरल वीडियो जब पुलिस अधिकारियों तक पहुंचे तो हरकत में आई पुलिस मय बल के ग्राम बनहेरी पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जो महिलाएं और पुरुष धमकाते नजर आ रहे हैं, सभी इनामी हैं और सरपंच विक्रम रावत की हत्या के बाद गांव में हुई आगजनी के आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेडक्वॉर्टर निरंजन शर्मा ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है और घटना आज यानी सोमवार सुबह की बताई है। फिलहाल, हालत काबू में है और शांति भंग करने वाले कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सिर्फ पांच रुपये के पीछे ई-रिक्शा चालक को बीच बाजार पीटा
ग्वालियर में महज पांच रुपये के कारण एक ई रिक्शा चालक को एक यात्री द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का रोंगटे खड़े करने की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। बताया गया है कि यह मामला महज पांच रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के चलते हुए।



घटना सबसे व्यस्ततम फूलबाग चौराहे की है। बताया गया कि एक ई-रिक्शा में बैठकर एक युवक आया और फूलबाग चौराहे पर उतरा। उसने किराया के पांच रुपये कम दिए। ज़ब ई-रिक्शा चालक ने मांगे तो युवक विवाद करने लगा। इसके बाद युवक हाथपाई पर उतर आया और फिर चालक को पहले कॉलर पकड़कर जमीन पर उठा-उठा कर पटका और लातों से पिटाई की। परेशान ई-रिक्शा ड्राइवर वहां से जान बचाकर भागा तो युवक ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।


इस घटना के समय पूरे इलाके में तमाशबीनों की खूब भीड़ जमा हो गई। लेकिन युवक ई-रिक्शा चालक को दौड़ा-दौड़ कर निर्ममता पूर्वक पीटता रहा। घटना के दौरान ई-रिक्शा चालक जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर भाग सका। इस बीच राहगीरों ने इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए तो पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य ई-रिक्शा चालकों के जरिए फरियादी और अपराधी की तलाश करने की बात कह रही है। यहां बता दें कुछ रोज पहले भी इसी इलाके मे एक ऑटो चालक को अपराधियों ने घेरकर पटक पटककर पीटा था। उसे समय भी घटना का वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन अभी तक उसे पुलिस नहीं पकड़ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed