फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Six masked men abducted 17 year old girl from the girls home in Gwalior

MP News: ग्वालियर में बालिका गृह से 17 साल की लड़की को भगा ले गए छह नकाबपोश, घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 21 Jul 2024 01:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

एएसपी अखिलेश रेनवाल और सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि लड़की इससे पहले भी दो बार अपने घर से भाग चुकी है। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे लड़की के प्रेमी का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Six masked men abducted 17 year old girl from the girls home in Gwalior
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के बालिका गृह से 17 साल की लड़की को छह नकाबपोश बदमाश भगाकर ले गए। नकाबपोश कैंपस में पीछे बनी 4 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुसे और गार्ड रूम में टेबल पर रखी चाबी डंडे के जरिए खिड़की से बाहर खींच ली, जिससे चैनल का लॉक खोला। उन्होंने आवाज लगाकर लड़की को जगाया और फिर उसे साथ लेकर निकल गए।

विज्ञापन


मामला कंपू स्थित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार-शनिवार की रात 1.40 से 2 बजे के बीच का है। सिर्फ 20 मिनट में नकाबपोश लड़की को भगाकर ले गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें लड़की एक नकाबपोश का हाथ पकड़कर निकलती दिख रही है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड सोती रही। वन स्टॉप सेंटर के मुख्य दरवाजे पर दो महिला सहित तीन सुरक्षा गार्ड तैनात थे। इनमें पुलिस का जवान भी था। मुख्य दरवाजे पर तैनात स्टाफ को अंदर की कुछ भनक नहीं लगी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी अखिलेश रेनवाल और सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि लड़की इससे पहले भी दो बार अपने घर से भाग चुकी है। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे लड़की के प्रेमी का हाथ है। पुलिस का कहना है कि मुलाकात के दौरान यह पूरी योजना बनाई गई होगी, इसलिए नकाबपोशों को हर चीज की जानकारी थी। लड़की थाटीपुर इलाके से लापता हुई थी। थाने में उसके प्रेमी पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की को बरामद कर 7 जून को कोर्ट में पेश किया। उसने अपने मां-पिता के साथ जाने से मना कर दिया। ऐसे में कोर्ट ने उसे बालिका गृह भेजा था। यहां से वह पहले भी निकलने की कोशिश कर चुकी थी, इसीलिए उसे बालिका गृह के तीसरे कमरे में रखा गया था। यह कमरा सबसे अंदर है। लेकिन, वह एक फिर प्रेमी के साथ चली गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बालिका गृह में से किसी की मिलीभगत तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed