फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Shivalinga covered with brick and cement, case against three women, reason also shocking

MP News: शिवलिंग को ईंट-सीमेंट से चुनवाया, रेलिंग में फैलाया करंट, तीन महिलाओं पर केस, वजह भी चौंकाने वाली

Mon, 05 Aug 2024 10:20 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सावन सोमवार को जहां लोग शिवलिंग की पूजा करते हैं, वहीं ग्वालियर में शिवलिंग को ईंट-सीमेंट से चुनवा दिया गया। पुलिस ने तीन महिलाओं पर केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Shivalinga covered with brick and cement, case against three women, reason also shocking
ग्वालियर में शिवलिंग को ईंट में चुनवा दिया गया था, बाद में लोगों ने आजाद कराया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर में तीन सनकी महिलाओं ने एक मंदिर में शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया। इतना ही नहीं शिवलिंग के आसपास लगी रेलिंग में करंट फैला दिया गया, ताकि कोई वहां जा नहीं सके। सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग का यह हाल देखकर वहां तनाव फैल गया। 
विज्ञापन


लोगों ने जब जानकारी निकाली तो पता लगा कि पास ही राजीव आवास मल्टी में रहने वाली तीन महिलाओं ने यह किया है। जब वहां लोग पहुंचे तो पता लगा कि कृष्णा नाम की महिला को शिवजी ने रात को सपना दिया था जिसमें अपनी पिंडी को बढ़ा करने के लिए कहा था। इसके बाद तीनों महिलाओं ने शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया। हंगामा व तनाव की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ ममला दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बता दें शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर में राजीव आवास योजना की मल्टी के पास एक शिव मंदिर में सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय लोग पूजा अर्चना करने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने देखा कि शिवलिंग को किसी ने ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है। इसके बाद वहां तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां जांच पड़ताल की तो पता लगा कि राजीव आवास में रहने वाली 45 वर्षीय महिला कृष्णा और दो अन्य महिलाओं ने यह शिवलिंग को सीमेंट से चुनवा दिया है। इसके बाद पुलिस जब महिलाओं के घर पहुंची तो दो महिलाएं पुलिस को मिली गईं। पुलिस ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने पर तीनों महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ी गई एक महिला कृष्णा देवी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने इस तरह शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है। महिला ने उसका कारण भी बताया कि अंदर शिवलिंग बड़ा हो रहा है। पुलिस ने पूछा कि अंदर शिवलिंग कैसे बड़ा हो रहा है। इस पर महिला ने बताया कि उसे रात को शिवजी ने सपना दिया था। सपने में कहा था कि मेरी पिंडी को बड़ा करना है। इसके लिए उसे ढंक दिया जाए। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तीनों महिलाओं का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। यह मंदिर में आने जाने से भी लोगों को रोकती थीं। पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा है। साथ ही मंदिर में शिवलिंग से ईंट, सीमेंट हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed