{"_id":"65aa55d4f32b9af75a0b0d36","slug":"mp-news-objectionable-behavior-regarding-lord-shri-ram-on-social-media-accused-arrested-after-complaint-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम को लेकर आपत्तिजनक व्यवहार, हिंदू सेना की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम को लेकर आपत्तिजनक व्यवहार, हिंदू सेना की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Fri, 19 Jan 2024 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:28 PM IST
सार
ग्वालियर में भगवान राम के पोस्टर पढ़ते हुए और अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंद सेना की शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में भगवान राम के पोस्टर फाड़ते हुए और अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में हिंद सेना की शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की शिकायत हिंदू सेना के छोटू कुशवाहा ने ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल को की थी। पुलिस ने सोशल मीडिया एजेंसियों को भी ईमेल कर अन्य युवकों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में एक युवक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पोस्टर फाड़ते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर किसी गोपाल रावण की आईडी से यह पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो में एक युवक पोस्टर फाड़ता देखा जा रहा है। पोस्टर फाड़ने के साथ युवक अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहा है। युवक की आईडी पर जय भीम लिखा है।
विज्ञापन
हिंदू सेना का दावा है कि क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच के बाद एक आरोपी को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इसमें एक अन्य आरोपी के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है।
एसपी ने की अपील
उक्त मामला सामने आने के बाद ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि इंस्टाग्राम पर किसी ने इस तरह का पोस्ट किया था। इसमें वह आमंत्रण पत्र को फाड़ता हुआ नजर आ रहा था। उस पर प्रकरण पंजीबद्ध करके जिस व्यक्ति द्वारा यह कार्य किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। चंदेल ने सभी से अनुरोध किया है कि इस तरह की पोस्ट को शेयर या पोस्ट करने से पहले थोड़ा ध्यान रखें कि आपके द्वारा किए गए पोस्ट से किसी की भावना आहत न हो।
