फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Malnutrition killed a one and half year old girl in Sheopur District of MP

MP News: कुपोषित बच्ची की मौत से हड़कम्प, अधिकारियों का दावा- धीमी वृद्धि की वजह से नहीं बढ़ रहा था वजन

Fri, 12 Aug 2022 05:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Aug 2022 05:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर में कुपोषण की वजह से एक बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि, अब जिम्मेदार सीधे-सीधे यह स्वीकार करने से बच रहे हैं कि मौत कुपोषण की वजह से हुई है। डॉक्टर का कहना है कि बच्ची को शुरुआत से ही वृद्धि को लेकर समस्या थी। इस वजह से उसका वजन कम था। 

विज्ञापन
MP News Malnutrition killed a one and half year old girl in Sheopur District of MP
श्योपुर में कुपोषित बच्ची की मौत के बाद उसका शव उसके घर पहुंचाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कुपोषण से बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। डेढ़ साल की बच्ची का वजन नहीं बढ़ रहा था। जिम्मेदार अधिकारी दावे कर रहे हैं कि प्रदेश में कुपोषण काबू में है। बच्चों के लिए कई काम किए जा रहे हैं। वहीं, श्योपुर में डेढ़ साल की बच्ची की असामयिक मौत ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कम्प मचा दिया है। 

विज्ञापन


मामला श्योपुर जिला अस्पताल के एनआरसी केंद्र का है। यहां चार दिन पहले भर्ती कराई गई डेढ़ साल की मासूम बालिका देवकी आदिवासी की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। इस कुपोषित बच्ची की मौत को छिपाने जिम्मेदारों ने अलसुबह किसी को भनक लगे बगैर बच्ची के शव को वाहन से उसके गांव पहुंचा दिया। बताया गया कि देवकी का वजन 10 किलो होना चाहिए था, लेकिन कुपोषण की वजह से उसका वजन चार किलो से भी कम था। 
विज्ञापन


8 अगस्त को किया था भर्ती
कुपोषित बच्ची देवकी को उपचार और पोषण के लिए आठ अगस्त को जिला अस्पताल के एनआरसी केंद्र में भर्ती कराया गया था। कुपोषण की वजह से बच्ची की हालत ज्यादा नाजुक हो गई थी इस वजह से शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची पिछले तीन-चार दिन से जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती थी। वह कुपोषित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को शुरुआत से वृद्धि को लेकर दिक्कत थी
श्योपुर जिले के सीएमएचओ डॉ बीएल यादव का कहना है कि बच्ची अंडरवेट थी। इस बात से कोई इनकार नहीं है, लेकिन जब हमने उसके माता-पिता से बात की तो पता चला कि देवकी को वृद्धि से जुड़ी कोई समस्या थी। जन्म के काफी देर बाद वह रोई थी। इतना ही नहीं वह खाना भी नहीं खा पा रही थी। देवकी से पहले उसकी मां को दो बच्चे हुए थे और दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। देवकी में किसी कारण से वृद्धि संबंधित समस्या थी और ऐसा लगता है कि सेरेब्रल पाल्सी जैसी कोई दिक्कत थी, जिसकी वजह से वजन नहीं बढ़ रहा था। 


श्योपुर में नहीं है कुपोषण का पहला मामला
श्योपुर जिले में पिछले साल तक 20 हजार से अधिक बच्चे कुपोषित थे। इनमें करीब चार हजार बच्चे अति-कुपोषित की श्रेणी में आते हैं। अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए आंकड़े पेश कर जिले से कुपोषण को लगभग गायब कर दिया है। डेढ़ साल की मासूम की मौत ने महिला बाल विकास विभाग के दावों के साथ-साथ उनके आंकड़ेबाजी की भी पोल खोलकर रख दी है। अब देखना होगा कि कुपोषण से ग्रसित बच्ची की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed