{"_id":"677b5d175dbf31a6ce086005","slug":"mp-news-junior-mbbs-doctor-raped-in-gwalior-medical-college-boys-hostel-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: ग्वालियर में जूनियर डॉ. से दुष्कर्म, दतिया से बैक परीक्षा देने आई थी, बॉयज हॉस्टल में डॉक्टर ने की ज्यादती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: ग्वालियर में जूनियर डॉ. से दुष्कर्म, दतिया से बैक परीक्षा देने आई थी, बॉयज हॉस्टल में डॉक्टर ने की ज्यादती
Mon, 06 Jan 2025 10:03 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:03 AM IST
सार
ग्वालियर में परीक्षा देने आई 25 वर्षीय जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर के साथ उसके साथी डॉ. ने मेडिकल कॉलेज के पुराने बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जूनियर डॉक्टर के साथ उसके साथी डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार शाम की है। जूनियर डॉक्टर दतिया से MBBS की फाइनल ईयर की बैक परीक्षा देने के लिए ग्वालियर आई थी। घटना के बाद पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने कंपू थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़ित जूनियर डॉक्टर रविवार शाम को ग्वालियर के कंपू थाना में पहुंची। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि वह दतिया से एमबीबीएस के फाइनल ईयर की बैक परीक्षा देने रविवार को ग्वालियर आई थी। परीक्षा के बाद उसे ग्वालियर से एमबीबीएस करने वाला डॉ. संजय कुमार ईवाने मिला। परीक्षा के बाद वह उसे मेडिकल कॉलेज के पुराने बॉयज हॉस्टल में अपने रूम में ले गया था। जहां, आरोपी डॉ. संजय कुमार ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विरोध करने आरोपी डॉक्टर संजय ने उसके साथ मारपीट की, इससे वह डर गई। इसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
