{"_id":"67a9f152e5a61d49d202b7af","slug":"mp-news-jp-nadda-and-deputy-cm-rajendra-shukla-held-meeting-regarding-elephantiasis-disease-in-gwalior-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हाथी पांव बीमारी को लेकर जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने ली बैठक, चलेगा दवा वितरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हाथी पांव बीमारी को लेकर जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने ली बैठक, चलेगा दवा वितरण अभियान
Mon, 10 Feb 2025 06:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 06:00 PM IST
सार
एलिफैंटियासिस हाथी पांव बीमारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बैठक ली। ग्वालियर से बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नड्डा ने 13 राज्यों में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय जन औषधि प्रशासन दौर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले में अल्प प्रवास पर पहुंचे मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के राजेंद्र शुक्ला वीसी के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ स्वास्थ्य के सुधार को लेकर मीटिंग में शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा, आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने फाइलेरिया, जो बहुत ही खतरनाक बीमारी है। मच्छर के काटने से होती है, उसमें पूरे देश में 111 जिले और हमारे मध्यप्रदेश में नौ जिले ऐसे हैं। जहां पर एक सामूहिक दवा सेवन का एक महाअभियान शुरू हो रहा है। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक इसमें जो जिले हैं शहडोल, दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी और उमरिया में यह दवा सेवन का कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन
इसमें सारे जनप्रतिनिधियों से आपके माध्यम से मेरी अपील है कि सांसद, विधायक और उसके साथ-साथ कई डिपार्टमेंट के लोग हर व्यक्ति को इन जिलों में इस दवा का सेवन करेंगे। तीन से लेकर और आठ प्रकार की ऐसी दवाई हैं, जो भारत सरकार ने उपलब्ध करा दी है और इससे जो हाथी पांव हो जाता है और हाइड्रोसील की बीमारी हमारे मध्यप्रदेश के नौ जिलों में 3000 के करीब हाथी पांव वाले मरीज हैं और 1100 के करीब हाइड्रोसील वाले मरीज हैं, जब यह बीमारी हो जाती है तो जीवन बड़ा दर्दनाक और कष्टप्रद हो जाता है।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने हमारे केंद्र के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक विशेष अभियान चलाकर फरवरी के महीने में और फिर अगस्त में दूसरा अभियान चलता है और इसके माध्यम से जब वहां पर लगातार सर्विलांस होता हैॉ, उन जिलों में चार जिले ऐसे हैं, जो अब फाइलेरिया मुक्त हो गए हैं। वह चार जिले हैं सागर, सतना, छिंदवाड़ा और दमोह। यदि हमने गंभीरता के साथ इस अभियान को इसमें मीडिया की भी बहुत बड़ी भूमिका है। इस अभियान का सफलतापूर्वक यदि हमने पूर्ण किया तो जैसे चार जिले मुक्त हुए हैं, वैसे यह बाकी नौ जिले भी फाइलेरिया मुक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में स्टॉफ की कमी को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा, इन कमियों को दूर करने के लिए 3500 हजार डॉक्टरों की हम भर्ती कर रहे हैं। उसमें विशेषज्ञ भी हैं, मेडिकल ऑफिसर भी हैं। पैरामेडिकल के जो स्टॉफ हैं, उनको भी करीब से दस हजार लोगों की भर्ती हम कर रहे हैं। आउटसोर्स में भी बीस हजार एक्स्ट्रा मैनपॉवर देने के लिए स्वास्थ्य केंदों में आदेश जारी हो गए हैं। इन कमियों को दूर कर और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आदर्श पैरामीटर हम प्राप्त कर सकें, इसके लिए सरकार लगी हुई है।
इस प्रकार की जो लाइन ऑर्डर के इशूज हैं, इसके लिए तो कानून है। कानून के अंतर्गत कार्रवाई होती है। दोनों पक्षों को सुना जाता है, गुण दोष के आधार पर कार्रवाई होती है तो आप यह निश्चिंत रहें इस प्रकार के गतिविधियां करने वाले लोग के प्रति डॉक्टर मोहन यादव की सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। छात्रों की सीटों को लेकर कहा, 16000 सीट्स 30 जनवरी तक हाईकोर्ट और सीबीआई की जांच के उपरांत जो कमेटी बनी है। उन्होंने उसकी मान्यता दी है। लेकिन अभी एडमिशन 3000 हुए हैं, 16000 सीट है और 3000 एडमिशन हुए हैं तो उस पर भी और क्या हो सकता है, हम लोग बात कर रहे हैं।
