फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Heartbreaking incident in Gwalior, 10th student gang-raped, thrown from bridge

MP News: ग्वालियर में दिल दहलाने वाली घटना, दसवीं की छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुल से फेंका

Thu, 01 Feb 2024 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 09:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 10वीं की छात्रा का दो युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद छात्रा के निजी अंग में चोट पहुंचाई गई। इतना ही नहीं आरोपी बदमाश युवकों ने उसे पुल से नीचे फेंक दिया। 

विज्ञापन
MP News: Heartbreaking incident in Gwalior, 10th student gang-raped, thrown from bridge
ग्वालियर में फिर मासूम को शिकार बनाया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में एक नाबालिग के साथ उसके माता पिता के सामने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा की छात्रा का तीन युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद छात्रा के निजी अंग में चोट पहुंचाई गई। इतना ही नहीं आरोपी बदमाश युवकों ने उसे पुल से नीचे फेंक दिया। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। पुलिस ने घायल छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर देहात डबरा सिटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी निवासी 15 साल की छात्रा दसवीं में पढ़ती है। वह कोचिंग जाने के लिए सुबह अपने घर से निकली थी। एक कोचिंग पर लेट हो जाने के बाद वह दूसरे कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में उसके परिचित युवक बॉबी रावत और सतेंद्र मिले, वे उसका अपहरण कर एक सुनसान इलाके में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पीड़िता को आरोपियों ने पुल के ऊपर से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। आरोपियों के साथ एक अन्य आरोपी भी था, जो फरार है। 
विज्ञापन


घायल छात्रा को राहगीरों ने देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने माता-पिता को बुलाकर घायल छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों द्वारा पुल के ऊपर से नीचे फेंकने के कारण छात्र की रीढ़ की हड्डी और दोनों पैर की हड्डियां टूट गई हैं। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के बयान दर्ज
छात्रा को 24 घंटे बाद होश आने पर पुलिस ने उसके बयान लिए और माता-पिता ने इस घटना की शिकायत थाने में की। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि छात्रा के बयान और माता-पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 


सिंधिया ने सीएम से की त्वरित जांच की मांग
घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ग्वालियर में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना अत्यंत दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक से बात कर मैंने घटना की पूरी जानकारी ली है। तीन में से दो अपराधियों को गिरफ़्त में ले लिया गया है। तीसरे अपराधी को भी अतिशीघ्र गिरफ़्तार करने के लिए कोशिश की जा रही है। बच्ची और उनके माता-पिता को मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनके साथ अडिग होकर खड़ा हूं और उन्हें न्याय दिलाकर रहूंगा। माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से मेरा अनुरोध है कि इस घटना की त्वरित जांच कराई जाए और ऐसा अमानवीय कुकृत्य करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed