फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Girl kidnapped in broad daylight in Gwalior, forcibly taken away by two bike riders

MP News: ग्वालियर में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, दो बाइक सवारों ने जबर्दस्ती उठाया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 20 Nov 2023 02:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 02:01 PM IST
सार

ग्वालियर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Girl kidnapped in broad daylight in Gwalior, forcibly taken away by two bike riders
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में युवती का दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार कॉलेज छात्रा को उठा ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रावड़नी नाका पर स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह तकरीबन 11 बजे दो युवक एक व्यक्ति को बाइक पर अगवा कर करके ले गए। बताया जा रहा है कि युबती भिंड के असवार थाना क्षेत्र में वराह गांव की रहने वाली है जो कि परिजनों के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां ग्वालियर आई थी। साथ में एक छोटा बच्चा भी था, जिसे पेशाब कराने ले जाने के लिए वह पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। तभी वहां बाइक सवार दो नकाबपोश पहुंचे और युवती को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपहरण करके ले गए। इस बात की सूचना परिजनों ने तत्काल झांसी रोड पर पहुंचकर पुलिस थाने में दी। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
युवती के अपहरण की घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें दो युवक युवती को जबरन बाइक पर बैठकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही युवक अपने मुंह को नकाब से ढंके हुए हैं, जिससे उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्दी ही में गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला
उक्त मामले को लेकर ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके पूर्व भी प्रेम प्रसंग के चलते गांव का ही एक लड़का भिंड में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। उक्त मामलों को खंगाल जा रहा है जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed