{"_id":"64be95df310ec6706a012c05","slug":"mp-news-dalits-who-went-to-fill-water-at-the-handpump-of-the-temple-were-fiercely-beaten-up-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंदिर के हैंडपंप पर पानी भरने गए दलितों की जमकर मारपीट, दबंगों ने जमीन पर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंदिर के हैंडपंप पर पानी भरने गए दलितों की जमकर मारपीट, दबंगों ने जमीन पर घसीटा
Mon, 24 Jul 2023 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 08:46 PM IST
सार
पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दलित समुदाय के दो युवकों के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। एक दलित व्यक्ति को दबंगों द्वारा घसीटे जाने और गाली गलौज का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
ग्वालियर में दलितों से मारपीट का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र में दलितों पर अत्याचार की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दलित समुदाय के दो युवकों के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। एक दलित व्यक्ति को दबंगों द्वारा घसीटे जाने और गाली गलौज का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने इसके आधार पर आधा दर्जन गुर्जर समाज के लोगों पर दलित उत्पीड़न और बलवा सहित मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गुर्जर समुदाय के लोगों का कहना है कि दलित समाज के युवक शराब पीकर मंदिर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरने आए थे। इसको लेकर उनमें विवाद हुआ था। दलित पक्ष द्वारा गुर्जर समुदाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के कुछ देर बाद गुर्जर समुदाय ने भी दलित समाज के खिलाफ पिछोर थाने में एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने शराब पीकर मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप पर उत्पात मचाए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल गुर्जर समुदाय द्वारा दिए गए आवेदन पर अभी कोई भी कायमी नहीं की गई है।
घटना को लेकर दलित समुदाय में आक्रोश है। उनका कहना है कि बीती रात दलित बस्ती में पानी भरने के लिए बिजली नहीं आ रही थी इसलिए वो मजबूरी में मंदिर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरने गए थे। उन्होंने गुर्जर समुदाय द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। इस मामले में पीड़ितों को चोटें आई हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। पुलिस ने इस मामले में लव्बो गुर्जर, लव-कुश गुर्जर, श्याम वीर गुर्जर, राहुल गुर्जर, नीरज गुर्जर, अंकित गुर्जर को नामजद आरोपी बनाया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर सीएसपी विजय भदोरिया का कहना है कि इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।