{"_id":"6585913253ed02b880022287","slug":"mp-news-14-year-old-student-sneaked-out-of-the-house-wearing-mother-s-saree-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मां की साड़ी पहनकर चोरी-छिपे घर से निकला 14 वर्षीय छात्र, उसके कमरे में रखी भगवान की मूर्ति भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मां की साड़ी पहनकर चोरी-छिपे घर से निकला 14 वर्षीय छात्र, उसके कमरे में रखी भगवान की मूर्ति भी गायब
Fri, 22 Dec 2023 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 07:08 PM IST
सार
ग्वालियर में एक छात्र लापता हो गया है। सीसीटीवी कैमरे में दिखा है कि छात्र मां की साड़ी पहनकर घर से जाते दिखा है। उसके कमरे की भगवान की मूर्ति भी गायब है। पुलिस ने छात्र की तलाश में एक टीम वृंदावन भेजी है।
विज्ञापन
ग्वालियर में छात्र मां की साड़ी पहनकर घर से लापता हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर जिले में नाबालिग छात्र के अजीब तरह से लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के लापता होने की खबर पर पुलिस ने जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो चौंक गई। छात्र मां की साड़ी पहनकर पल्लू से मुंह ढांककर निकला है। उसके कमरे में रखी भगवान की मूर्ति भी गायब है। पुलिस मान रही है कि वह मथुरा-वंदावन गया होगा। टीम रवाना की गई है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित एक मल्टी में रहने वाले चौदह वर्षीय 9वीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। छात्र के पिता ने पुलिस थाना पहुंचकर बताया है कि सुबह किसी आवश्यक कार्य से मैं और मेरी पत्नी बानमोर मुरैना गए हुए थे। घर पर उनके दो बेटे अकेले थे। सुबह जब निकले थे तो वह स्कूल गए थे। शाम को जब मां-पिता वापस आए तो घर पर छोटा बेटा था, जबकि बड़ा बेटा गायब था। जब उसके बारे में पूछा तो छोटे बेटे ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। माता-पिता ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला तो वह उसके कमरे में पहुंचे तो पता चला कि उसके कमरे से भगवान की मूर्ति गायब है। दूसरे कमरे से छात्र की मां की साड़ी के अलावा अन्य सामान भी गायब था और कुछ कैश भी नहीं मिल रहा था।
पिता ने मामले की शिकायत करते हुए अपहरण की आशंका जताई। लापता के नाबालिग होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। इसमें छात्र मां की साड़ी पहनकर घर से निकलता दिख रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के मोबाइल से वृंदावन-मथुरा की लोकेशन तलाशी गई है और घर से भगवान की मूर्ति भी गायब है। ऐसे में संभावना है कि नाबालिग मथुरा या वृंदावन पहुंचा है। छात्र की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।