{"_id":"661122d5709b699a880ecd9b","slug":"mp-lok-sabha-election-after-long-wait-congress-candidate-declared-for-gwalior-morena-lok-sabha-seat-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: लंबे इंतजार के बाद ग्वालियर-मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, होगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: लंबे इंतजार के बाद ग्वालियर-मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, होगी कड़ी टक्कर
Sat, 06 Apr 2024 03:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:54 PM IST
सार
MP LS Election: लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने ग्वालियर और मुरैना लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दोनों ही लोकसभा सीटों पर कड़ी टक्कर होगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने चंबल की ग्वालियर और मुरैना लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नीटू सिकरवार के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से अब यह चुनाव टक्कर का चुनाव माना जाने लगा है।
विज्ञापन
बता दें, लंबे समय से कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी का चयन नहीं कर पा रही थी। लंबे समय से प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी में कशमकश चल रही थी। अंत में पार्टी ने निर्णय लिया और ग्वालियर से प्रवीण पाठक तथा मुरैना से सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
बता दें, सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं। उनके पिता विधायक थे। वह स्वयं मुरैना के सुमावली विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उनके भाई सतीश सिकरवार वर्तमान में विधायक हैं। भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर शहर की महापौर हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के कारण नीटू सिकरवार की स्थिति विपक्ष में होने के बावजूद भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर से काफी अच्छी बताई जा रही है। लंबे समय से जब से मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी का नाम चल रहा था, नीटू सिकरवार का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं, ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रवीण पाठक का नाम तय हो गया है।अब उनका लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह से सीधा मुकाबला होगा। पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ही एक मात्र ऐसे नेता हैं, जो कुशवाह समाज बाहुलय सीट से एक बार जीत हासिल कर चुके हैं। साथ ही संगठन में उनकी पकड़ मजबूत होने का फायदा भी मिला है। वह पहले ब्राह्मण वर्ग के नेता हैं, जिनको कांग्रेस से लोकसभा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।
प्रवीण पाठक की उम्र 41 वर्ष है और वह ग्रेजुएट हैं। उनकी आजीविका का साधन व्यवसाय है। शहर के बड़े व साफ छवि के नेताओं में उनकी गिनती होती है। वह साल 2018 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान मोहन यादव की सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को हराकर विधायक बने थे। यह सीट कुशवाह समाज बाहुलय सीट थी। इसी विधानसभा क्षेत्र में वह साल 2023 का विधानसभा चुनाव दो हजार वोट से हार गए थे।
