फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   mp energy minister pradyumna singh family electricity bill outstanding of crores of rupees

Gazab MP Ki Azab Kahani: बिजली मंत्री के परिवार पर एक करोड़ रुपये का बिल बकाया, सवाल करने पर बोले- बिल दिखाओ

Tue, 13 Sep 2022 04:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 04:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बिजली मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर नई मुसीबत में फंस गए हैं। उनके परिवार पर एक करोड़ रुपये का बिल बकाया है और अब कांग्रेस ने उन्हें इस मसले पर घेरा है।

विज्ञापन
mp energy minister pradyumna singh family electricity bill outstanding of crores of rupees
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में बिजली विभाग आम ग्राहकों को बिजली बिल न चुकाने पर सजा देने के लिए तैयार रहता है। कुछ हजार रुपये बकाया होने पर भी बिजली काटने में देर नहीं लगाता। पर, बिजली मंत्री के परिवार के लिए सबकुछ माफ है। इसी वजह से मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के भाई पर एक करोड़ रुपये का बिल बकाया हो गया है, लेकिन इस मामले में विभाग कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के भाई के नाम ग्वालियर में एक क्रशर है। उसका बिल एक करोड़ रुपये से ऊपर बकाया है। एक साल गुजरने के बाद भी न तो बिजली विभाग ने कोई नोटिस जारी किया और न ही वसूली की कोई कार्यवाही की। इसे लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से सवाल पूछे तो कहने लगे कि पहले बिल दिखाओ तब मैं मानूंगा। जब मीडिया ने और कुरेदना चाहा तो जवाब देने के बजाय भागते नजर आए।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री के भाई का क्रशर 
ग्वालियर के बिलौआ में ऋतुराज क्रशर नामक फर्म पर एक करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। ऋतुराज क्रशर का संचालन तोमर परिवार करता है और यह मंत्री के भाई के नाम पर है। यह मामला सुर्खियों में आया तो मंत्री को भी जवाब देते नहीं बना। बिजली बिल मांगने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप- मंत्री अपने फायदे के लिए काम कर रहे 
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि एक तरफ तो शिवराज सरकार गरीबों से बिजली बिल बसूलने के लिए एफआईआर और कुर्की कर रही है। दूसरी ओर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के परिवार पर क्रशर का एक करोड़ रुपया बकाया है। इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। साफ है कि सरकार और उनके मंत्री सिर्फ अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed