{"_id":"654b628d1671794f200c1c5b","slug":"mp-election-i-will-not-tolerate-my-doors-will-be-closed-forever-know-to-whom-digvijay-said-this-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: 'मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा, मेरे दरवाजे हमेशा के लिए बंद', जानिए दिग्विजय ने किससे कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: 'मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा, मेरे दरवाजे हमेशा के लिए बंद', जानिए दिग्विजय ने किससे कही ये बात
Wed, 08 Nov 2023 03:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 08 Nov 2023 03:57 PM IST
सार
दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव गद्दार और वफादार के बीच में है। धनबल और जनबल के बीच में है। उन्होंने कांग्रेस से धोखेबाजी करने वालों को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का रुख अलग ही नजर आ रहा है। वे चुनाव जीतने के लिए कोई कोताही नहीं बरतना चाहते। अब उन्होंने टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं को कड़ा संदेश दिया है।
एक कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय सिंह मंच से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे वो चेहरे नहीं दिख रहे जो टिकट मांग रहे थे, कहां हैं वो, यही तुम्हारी वफादारी है कांग्रेस के प्रति। ऐसे लोगों को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता, ऐसे लोगों के लिए दिग्विजय सिंह के दरवाजे हमेशा बंद हैं। वो सारे कांग्रेसी जो टिकट मांग रहे थे और जो घर बैठे हैं ऐसे लोगों के लिए दिग्विजय सिंह का द्वार हमेशा के लिए बंद है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव गद्दार और वफादार के बीच में है। धनबल और जनबल के बीच में है। ट्रेड कानून बदलने पर भाजपा को निशाने पर लिया।
भाजपा को बताया बेईमान
ग्वालियर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ईवीएम मशीन के बहाने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उनका कहना था कि भाजपा जो है बेईमानी करती है, ये वोटर लिस्ट में बेईमानी करती है, यह मशीन में भी गड़बड़ी करते है, पूरे विश्व में ईवीएम चुनाव नहीं होते, यहां तक की पाकिस्तान बांग्लादेश में भी ईवीएम उपयोग में नहीं लाई जाती है, लेकिन ठीक है। हम उसको बर्दाश्त करेंगे।
विज्ञापन
ईवीएम को कटघरे में खड़ा किया
दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ईवीएम मशीन चलाने वाले का आदेश नहीं मानती है, वह उसका आदेश मानती है जो उसके अंदर चिप और सॉफ्टवेयर डला होता है। भाजपा सरकार ने 44 ट्रेड यूनियन ट्रेड कानून को समाप्त करके चार कानून लागू कर दिए और ये चार कोड भी मिल मालिकों के हक में हैं मजदूरों के हक में नहीं हैं।