MP Election 2023: ग्वालियर में बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा ने थामा कांग्रेस का हाथ
Madhya Pradesh 2023: प्रदेश में एक तरफ नेताओं का धुआंधार प्रचार जारी है। लेकिन दूसरी तरफ नेता इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी ज्वॉइन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पूर्व विधायक व बीजेपी नेता मदन कुशवाहा ने इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक बार फिर भाजपा को झटका लगा है। यहां पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आमसभा के दौरान पूर्व विधायक और भाजपा नेता मदन कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें शॉल और श्रीफल देकर पार्टी में स्वागत किया और उनकी मंच से तारीफ की।
अचानक किया कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन
बता दें कि पूर्व विधायक और बीजेपी के नेता मदन कुशवाहा पिछले 4 दिन से मंत्री भरत सिंह कुशवाहा के साथ प्रचार कर रहे थे। लेकिन अचानक से उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मदन सिंह कुशवाहा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती मंत्री भरत सिंह कुशवाहा के लिए बन गई है, क्योंकि यह दोनों नेता कुशवाहा समाज से आते हैं और ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में कुशवाहा समाज के निर्णायक वोट बैंक है। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि सबसे ज्यादा मदन सिंह कुशवाहा मंत्री भरत सिंह कुशवाहा को नुकसान पहुंचाएगा।
बसपा का दामन छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल
गौरतलब है कि पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के अच्छे नेता के तौर पर माने जाते हैं और कुशवाहा समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। मदन सिंह कुशवाहा पहले बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं और विधायक भी रहे है। उसके बाद यह बसपा का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। लेकिन अबकी बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वह नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए।
