फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Crime News two youth brutally beaten up by criminals in gwalior

रोंगटे खड़े कर देगा: बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Wed, 18 Jan 2023 08:22 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 18 Jan 2023 08:22 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार से पांच बदमाश एक युवक को घेरकर डंडों से पीट रहे हैं और वह चीख-चीख कर रहम की भीख मांग रहा है। बताया गया कि इस घटना के बाद युवक के परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी, तब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन इस जघन्य अपराध को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
MP Crime News two youth brutally beaten up by criminals in gwalior
gwalior youths beaten - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उनमें पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं दिख रहा। जिले में राह चलते लोगों से मारपीट करने की घटनाएं आम हो गई हैं। आज फिर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ बदमाश मिलकर एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। जबकि एक युवक जमीन पर बेसुध पड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार से पांच बदमाश एक युवक को घेरकर डंडों से पीट रहे हैं और वह चीख-चीख कर रहम की भीख मांग रहा है। बताया गया कि इस घटना के बाद युवक के परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी, तब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन इस जघन्य अपराध को गंभीरता से नहीं लिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब आला अफसरों ने फटकार लगाई, तब जाकर स्थानीय पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का बयान
एएसपी मतीउर्रहमान ने बताया कि यह घटना झांसीरोड थाना क्षेत्र में पांच जनवरी को घटित हुई थी और इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान हो गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वायरल वीडियो के आधार पर कुछ और आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed