फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Medical students misbehave with IPS in Gwalior police detained four students read more in hindi

Gwalior: नशे में धुत मेडिकल छात्रों ने IPS से की अभद्रता, चार हिरासत में लिए गए

Wed, 14 Sep 2022 11:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 11:26 AM IST
सार

ग्वालियर में नशे में धुत कुछ मेडिकल छात्रों ने सीएसपी ऋषिकेश मीना के साथ अभद्रता की। मामला सामने आने के बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो मेडिकल हॉस्टल में दबिश दी और चार छात्रों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Medical students misbehave with IPS in Gwalior police detained four students read more in hindi
पुलिस हिरासत में मेडिकल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत कुछ मेडिकल छात्रों ने सीएसपी ऋषिकेश मीना के साथ अभद्रता की। मामला सामने आने के बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो मेडिकल हॉस्टल में दबिश दी और चार छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शराब के नशे में धुत मेडिकल छात्रों की कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार रात सीएसपी ऋषिकेश मीना गश्त पर थे, इसी दौरान झांसी रोड थाना अंतर्गत कटोरा ताल रोड स्थित गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्हें कार में सवार कुछ मेडिकल कॉलेज के छात्र शराब के नशे में धुत मिले। उन्होंने गाड़ी रोककर पूछताछ की तो मेडिकल छात्रों ने उन्हें घेर लिया और सीएसपी की गाड़ी की चाबी निकाल ली, मोबाइल छीन कर नाले में फेंक दिया और उनका वाहन पंचर कर दिया। घटना रात तकरीबन दो बजे की है। मेडिकल छात्रों का दुस्साहस देख सीएसपी ने कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर एसपी अमित सांघी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मेडिकल हॉस्टल में दबिश दी और चार छात्रों को हिरासत में लिया। जिन हॉस्टल में दबिश दी उनमें रविशंकर हॉस्टल और सीनियर बॉयज हॉस्टल शामिल हैं। दबिश के बाद सभी हॉस्टल छात्रों को एकत्र कर पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी और घटनाक्रम में शामिल छात्रों को अपना गुनाह कबूल कर सामने आने को कहा।
विज्ञापन

 

नशे में धुत मेडिकल छात्रों ने IPS से की अभद्रता, चार हिरासत में लिए गए  #Gwalior #MPNews #MadhyaPradesh @drnarottammisra @DGP_MPhttps://t.co/LE68oC9ueH pic.twitter.com/Z3LunK9Ik7

विज्ञापन
विज्ञापन
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) September 14, 2022

आनन फानन में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अक्षय निगम, जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर के एस धाकड़ को भी पुलिस अधिकारियों ने हॉस्टल में बुलाया। दोनों पक्षों में बातचीत हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के समक्ष नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डेका ने दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed