{"_id":"627df2323c9c7616e921716d","slug":"madhya-pradesh-big-announcement-of-obc-category-decision-of-state-bandh-on-may-21-decision-taken-in-national-core-committee-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"OBC वर्ग का बड़ा ऐलान: 21 मई को मध्य प्रदेश बंद का फैसला, राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OBC वर्ग का बड़ा ऐलान: 21 मई को मध्य प्रदेश बंद का फैसला, राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
Fri, 13 May 2022 11:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 11:24 AM IST
सार
ओबीसी महासभा के नेताओं ने मौजूदा केंद्र और प्रदेश की सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नाम पर वोट दिया था और आखिर यह डबल इंजन की सरकार ओबीसी महासभा को रिजर्वेशन दिलवाने में कहां फेल हो गई।
विज्ञापन
OBC महासभा का बड़ा ऐलान, 21 मई को एमपी बंद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट से ओबीसी आरक्षण खत्म होने के आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश की ओबीसी महासभा सत्तारूढ़ भाजपा सरकार व कांग्रेस के खिलाफ मुखर हो गई है। ग्वालियर में आयोजित ओबीसी की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में आगामी 21 मई को प्रदेश बंद का फैसला लिया गया है।
ओबीसी महासभा ने कोर कमेटी के पांच प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की, जिसमें अन्य सदस्यों के अलावा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीसी बघेल भी शामिल हुए। राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक के बाद महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों फैंसलों की जानकारी देते हुए कहा कि अदालत में भी जज कोलोजियम सिस्टम से बैठे हुए हैं और वे कुठाराघात कर रहे हैं। जबकि टोटल ओबीसी का रिज़र्वेशन खत्म हो गया है और कांग्रेस और बीजेपी अभी भी कह रही है कि वे ओबीसी के प्रतिनिधियों को टिकट देंगे महासभा के नेताओं ने सवाल किया कि आखिर पार्टियां पंच सरपंच को कहां टिकट देंगे। अगर बीजेपी-कांग्रेस को ओबीसी को वास्तव में प्रतिनिधित्व देना है तो लोकसभा में कानून बनाकर हमें संवैधानिक दर्जा दें।