फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhavi Scindia Death Last rites will be held in Gwalior royal and political personalities will be present

Madhavi Scindia Death: गुरुवार को ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार, राजशाही और राजनीतिक हस्तियां रहेंगी मौजूद

Wed, 15 May 2024 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 May 2024 05:00 PM IST
सार

Madhavi Scindia Death: कल यानी गुरुवार को ग्वालियर में माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान देश के बड़ी राजशाही परिवार के साथ बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
Madhavi Scindia Death Last rites will be held in Gwalior royal and political personalities will be present
माधवी राजे सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। पिछले दो महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उन्होंने बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली। पार्थिव देह बुधवार दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक उनके दिल्ली वाले आवास पर रखी जाएगी। फिर गुरुवार सुबह 11 बजे ग्वालियर लाई जाएगी, यहां दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी।

विज्ञापन




अंतिम संस्कार ग्वालियर में शाम पांच बजे किया जाएगा। माधवी राजे के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया। राजमाता माधवी राजे मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था।
विज्ञापन




राजमाता माधवी राजे सिंधिया का कल होगा अंतिम संस्कार

  • सुबह 10 बजे: पार्थिव देह नई दिल्ली एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना की जाएगी

  • सुबह 10.45 बजे: ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगी

  • सुबह 11.15 बजे: यहां से रानी महल के लिए रवानगी

  • सुबह 11.45 बजे: रानी महल आगमन

  • दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक: अंतिम दर्शन

  • दोपहर 2.30 से तीन बजे तक: अंतिम यात्रा की तैयारी

  • दोपहर 3.30 बजे: अंतिम यात्रा छत्री के लिए रवाना होगी

  • शाम पांच बजे: छत्री में अंतिम संस्कार किया जाएगा




अंतिम संस्कार में यह राजशाही परिवार और राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल

  • गुजरात का गायकवाड़ राजघराना

  • पटियाला राजशाही परिवार

  • जम्मू कश्मीर राजपरिवार 

  • त्रिपुरा राजपरिवार 

  • नेपाल राजपरिवार

  • धौलपुर राजपरिवार

  • समथर स्टेट सहित छोटे राजघराना परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज माधवी राधे सिंधिया का पार्थिव शरीर को दिल्ली में स्थित सिंधिया बंगले पर रखा गया है, जहां शाम सात बजे तक अंतिम दर्शन के लिए लोग आएंगे। इस दौरान बताया जा रहा है कि दिल्ली में कई राज्य के मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री सहित बड़ी राजनीतिक हस्तियां श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचेंगे। वहीं, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान का कहना है कि कल अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे, उसको लेकर व्यवस्था की जा रही है। साथ ही अंतिम संस्कार के समय कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। इसको लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed