फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Leopards roaming out of Madhav National Park Alert issued in more than 10 villages in Gwalior

Gwalior: माधव नेशनल पार्क से बाहर निकल कर हाइवे पर बेखौफ घूमते हुए तेंदुए, 10 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी

Wed, 23 Nov 2022 01:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 01:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में करहिया इलाके के जंगलों में तेंदुए के मूवमेंट के चलते दहशत का माहौल है। 12 से ज्यादा गांव के आसपास तेंदुए का मूवमेंट नजर आया है। तेंदुए के वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Leopards roaming out of Madhav National Park Alert issued in more than 10 villages in Gwalior
हाइवे पर बेखौफ घूमते हुए तेंदुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के करहिया इलाके में 12 से ज्यादा गांवों के आसपास तेंदुए की मूवमेंट नजर आ रही है। बीते एक महीने से गांवों के लोग जंगलों में तेंदुए के होने की जानकारियां प्रशासन को दे रहे थे, लेकिन अभी तक तेंदुए की मौजूदगी का पुख्ता सबूत सामने नहीं आया था। लेकिन बीते तीन दिनों में करहिया के गोलारघाटी इलाके में जाने वाले लोगों ने रात के वक्त तेंदुए देखे। राहगीरों ने वीडियो भी बनाए, इन वीडियो में दो तेंदुए जंगली इलाकों में मूवमेंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि करहिया के इन ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग ने मुनादी करा दी है। लोगों को जंगल में अकेले न जाने की बात कही है। साथ ही ग्रुप में जाने की सलाह दी है। शाम के बाद जंगली इलाकों में न जाने की सलाह दी। रात के वक्त जरूरत पड़ने पर चार्ज और मशाल लेकर ही जंगल में जाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


जिला वन अधिकारी का कहना है, ग्वालियर का करहिया इलाका शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क के नजदीक है, जिसके चलते नेशनल पार्क से तेंदुआ का मूवमेंट ग्वालियर के जंगली इलाकों में हो रहा है। सर्दी के मौसम में तेंदुए का मूवमेंट रिहायशी इलाकों के आसपास बढ़ जाता है। यही वजह है कि गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही एक्सपर्ट की टीम को भी तैनात किया है, ताकि तेंदुए किसी तरह से रिहायशी इलाकों में लोगों को नुकसान न पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed