{"_id":"63a16a7f48c953409c074a62","slug":"leopard-entered-residential-area-of-gwalior-people-hiding-in-house-due-to-panic-movement-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, दहशत से घर में छिपे लोग, सीसीटीवी में कैद हुआ मूवमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, दहशत से घर में छिपे लोग, सीसीटीवी में कैद हुआ मूवमेंट
Tue, 20 Dec 2022 01:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों के घुसने की वारदातें इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। सोमवार रात ग्वालियर के एक रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया है।
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले के रिहायशी इलाके में सोमवार रात तेंदुआ देखा गया, जिसके बाद लोग दहशत में हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात शहर के सिकंदर कंपू कुशवाहा मार्केट के पीछे रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ विचरण करते हुए नजर आया है। गली में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग 1:00 बजे तेंदुआ गली में घूमते हुए नजर आ रहा है। गली में तेंदुए के घूमने की पूरी हलचल सीसीटीवी में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बीती रात जब यह तेंदुआ गली में घूम रहा था तो मौजूद आवारा कुत्ते भौंकने लगे और कुछ लोगों ने छत से देखा तो तेंदुआ नजर आया। सुबह जब पास में ही लगे सीसीटीवी को देखा तो इसमें वह घूमता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस ने वन विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले को लेकर डीएफओ विजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है इसकी जानकारी अभी हमें मिली है और इसकी सत्यता के लिए वन विभाग की टीम भेजी गई है। स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है साथ ही रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों और अपने जानवरों को भी सतर्क रहने के लिए बोला है।