फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhavi Raje Scindia passes away in Delhi BJP-Congress leaders express grief

MP: ग्वालियर राजघराने की राजमाता के निधन पर शोक की लहर, पूर्व CM शिवराज ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने जताया दुख

Wed, 15 May 2024 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 15 May 2024 03:53 PM IST
सार

Madhavi Raje Scindia Passes Away: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की राजमाता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- मां जीवन का आधार होती हैं।  वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माधवी राजे सिंधिया जी के निधन शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
Madhavi Raje Scindia passes away in Delhi BJP-Congress leaders express grief
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर राजघराने की पूर्व राजमाता, दिवंगत माधवराव सिंधिया की पत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का आज बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 70 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद से देश भर से भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में सिंधिया की मां और ग्वालियर शाही परिवार की पूर्व राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़ें, किसने क्या कहा?

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम यादव बोले- मां जीवन का आधार होती है
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की राजमाता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधया  की पूज्य माता जी माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
 
शिवराज बोले- उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव रहेगी
मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने एक्स कर लिखा- श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार के साथ हैं। भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता अत्यंत विनम्र तथा व्यवहार कुशल थीं। आज वह लौकिक जगत से विदा हुई हैं, लेकिन उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव परिजनों के साथ रहेगी। मैं दिवंगत आत्मा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।
   

कमलनाथ ने जताया दुख
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजमाता सिंधिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की धर्मपत्नी और  ज्योतरादित्य सिंधिया की माता जी माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सिंधिया परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
 

मंत्री लोधी ने शोक व्यक्त किया
राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने एक्स (ट्वीट) कर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूजनीय माताजी माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

उमा भारती बोलीं- बहुत दुखी हूं
मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स कर लिखा- ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां के निधन के समाचार से बहुत दु:खी हुई हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और ज्योतिरादित्य जी व उनके परिवार को शक्ति एवं संबल प्रदान करें। यही ईश्वर से प्रार्थना है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल बोले- यह अपूरणीय क्षति है
ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा  कि माधवी राजे जी का निधन सिंधिया घराने की अपूरणीय क्षति है। दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करने अज्ञैर दुःख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।


दिग्विजय बोले- बेहत दुख हुआ
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी के दुखद स्वर्गवास के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। उनके हमारे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। वे अति विनम्र व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं। ज्योतरादित्य सिंधिया और समस्त परिवारजनों को हमारी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
 

अरुण यादव ने व्यक्त की संवेदना
राजमाता सिंधिया के निधन पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर करते हुए कहा लिखा- कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. माधवराव सिंधिया जी की धर्मपत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
 

वीडी शर्मा ने कहा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। सिंधिया और उनके परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed