फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   J&K Lieutenant Governor Manoj Sinha raised questions on Gandhiji's education in Gwalior

Gwalior News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने गांधी जी की शिक्षा पर उठाए सवाल, कहा- उनके पास कोई डिग्री नहीं थी

Fri, 24 Mar 2023 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Mar 2023 03:24 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षा पर सवाल खड़े कर कहा है कि गांधीजी ने सिर्फ हाईस्कूल डिप्लोमा किया था। इसका आधार मेरे पास है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के पास कोई भी लॉ डिग्री नहीं थी।

विज्ञापन
J&K Lieutenant Governor Manoj Sinha raised questions on Gandhiji's education in Gwalior
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के एक बयान से सियासी पारा गर्म हो गया है। उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी के पास कोई डिग्री नहीं थी। लोगों के अंदर भ्रांति है कि गांधी के पास लॉ की डिग्री थी। इस बयान से उपराज्यपाल ने महात्मा गांधी की शिक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उपराज्यपाल के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही कई विपक्षी पार्टियां भी उपराज्यपाल के बयान को लेकर आपत्ति दर्ज करा रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


'गांधीजी ने सिर्फ हाईस्कूल डिप्लोमा किया था '
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार को ग्वालियर में स्थित एक निजी आईटीएम यूनिवर्सिटी में डॉ. राम मनोहर लोहिया की स्मृति में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक पुस्तक का विमोचन किया और उसके बाद वे सीधे मंच पर भाषण देने के लिए चले गए। इस दौरान उपराज्यपाल सिन्हा ने मंच से सीधे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सिर्फ हाईस्कूल डिप्लोमा किया था और इसका आधार मेरे पास है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के पास कोई भी लॉ डिग्री नहीं थी। उपराज्यपाल के इस बयान के बाद कांग्रेस ने इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


'हुजूर वे बाकायदा बैरिस्टर थे डिग्री धारी'
मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी पीयूष बबेले ने ट्वीट कर कहा है कि जब से मोदी जी और स्मृति इरानी जी की डिग्री पर सवाल शुरू हुए हैं, तब से बड़ा लोचा है। ग्वालियर के एक कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कह रहे हैं कि महात्मा गांधी के पास तो कोई डिग्री नहीं थी। हुजूर वे बाकायदा बैरिस्टर थे डिग्री धारी.. इनके चक्कर में उन्हें क्यों निपटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed