फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Innocent girls reached the police station to complain about their father in Gwalior

Gwalior: पिता की शिकायत करने थाने पहुंची मासूम बालिकाएं, बोलीं- मम्मी को मारते हैं पापा, आप गिरफ्तार कर लो

Wed, 24 May 2023 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 24 May 2023 06:01 PM IST
सार

ग्वालियर के भितरवार कस्बे में अपने ही पिता की शिकायत करने दो बालिकाएं पुलिस थाने पहुंच गईं। उन्होंने अपने पिता को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
Innocent girls reached the police station to complain about their father in Gwalior
पिता की शिकायत करतीं बच्चियां। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

घर में होने वाले गृह क्लेश का बच्चों के कोमल मन पर कितना असर पड़ता है। इसका उदाहरण ग्वालियर के भितरवार कस्बे में सामने आया है। यहां अपने ही पिता की शिकायत करने दो बालिकाएं पुलिस थाने पहुंच गईं। उन्होंने अपने पिता को गिरफ्तार करने की मांग की। इन मासूम बालिकाओं का कहना था कि उनकी मां को पिता ने मारा-पीटा है और यह एक दिन की बात नहीं है। आए दिन घर में इस तरह की घटना होती रहती हैं।

विज्ञापन


बालिकाओं ने कहा कि उन्हें इस तरह की परिस्थितियों में डर का सामना करना पड़ रहा है। बालिकाओं की इस तरह की फरियाद सुनते ही वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों का अमला सन्न रह गया। थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बालिकाओं की बात सुनने के बाद उन्हें इत्मीनान से अपने कक्ष में कुर्सियों पर बिठाया और उनकी समस्याएं सुनीं। उसके बाद थाना प्रभारी बालिकाओं को अपने साथ लेकर इन बच्चियों के घर पहुंचे और माता-पिता से बात की। उन्हें समझाया कि घरेलू क्लेश से उनके बच्चों मन पर गहरा असर पड़ रहा है। इससे उनके भविष्य पर भी खतरे के बादल मंडरा सकते हैं। इसलिए वे आपस में मिलजुल कर रहें।
विज्ञापन


थाना प्रभारी की समझाइश पर आखिरकार माता-पिता ने आपस में झगड़ा नहीं करने का वचन दिया। उसके बाद बच्चियों को भी समझा बुझाकर भितरवार थाने की पुलिस लौट गई। पता चला है कि इन बच्चियों की मां ग्रहणी हैं, जबकि पिता किसान हैं। यह बच्चियां 8 और 9 साल की हैं और वर्तमान में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन घर के माहौल से उनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा। यह बात भी उन्होंने थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा को बताई थी। इस मामले में थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है कि बच्चियों के माता-पिता को पुलिस ने समझा बजा दिया है और उन्होंने भी आपस में झगड़ा नहीं करने का वचन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed