फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Indefinite strike of doctors of all medical colleges of Madhya Pradesh today

Gwalior: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज, आयुष विभाग चिकित्सक संभालेंगे स्वास्थ्य व्यवस्था

Wed, 03 May 2023 10:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 03 May 2023 10:40 AM IST
सार

आज मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। हालातों के मद्देनजर जयरोग्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश संभागीय कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन को दिए हैं।

विज्ञापन
Indefinite strike of doctors of all medical colleges of Madhya Pradesh today
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की हड़ताल आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की वादाखिलाफी से नाराज मध्यप्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान डॉक्टर इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखेंगे। बिगड़े हालातों को देखकर संभागीय कमिश्नर ने ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयरोग्य के सुप्रिडेंट और जीआरएमसी के डीन को निर्देश दिए हैं। हड़ताल के दौरान मरीजों को परेशानी ना उठानी पड़े इसका इंतजाम पहले ही किया जाए।
विज्ञापन


वहीं, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और प्रदेश सरकार बीच DACP लागू करने और प्रशासनिक दखलअंदाजी जैसे आदेश को वापस लेने पर बात नहीं बनने के बाद, मध्यप्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सा महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी 13 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। डॉक्टर की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा जाएंगी। वहीं, हालातों के मद्देनजर ग्वालियर चंबल संभाग के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज समूह के जयरोग्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश संभागीय कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन को दिए हैं। निर्देश मिलते ही आनन-फानन में (GRMC) में डॉक्टरों के ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल ना हो इसके इंतजाम के लिए आयुष विभाग के डॉक्टरों की अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


वहीं, डॉक्टर 17 अप्रैल से ओपीडी में आने वाले मरीजों के पर्चों पर दवाईयों के साथ-साथ अपनी मांगे पूरी करो के मैसेज भी लिख रहें थे। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और डॉक्टर्स के बीच बातचीत हुई, लेकिन प्रमोशन की अवधि को लेकर बात नहीं बन सकी। साथ ही DACP को लेकर पिछली बैठक में जो आम सहमति बनी थी, उसे भी मानने से मना कर दिया है। जिसके चलते अब प्रदेश के डॉक्टरों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed