फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   In Gwalior, the lover's parents refused to marry, then the girlfriend attacked with a knife

सनकी हसीना: प्रेमी के माता-पिता ने शादी से मना किया तो प्रेमिका ने चाकू से कर दिया हमला, दोनों गंभीर घायल

Sat, 14 Jan 2023 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 04:27 PM IST
सार

लिव इन में रह रही एक महिला ने प्रेमी के माता-पिता पर चाकू से हमला किया है। उनका कसूर इतना था कि उन्होंने महिला और अपने बेटे की शादी से इनकार कर दिया था। दोनों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
In Gwalior, the lover's parents refused to marry, then the girlfriend attacked with a knife
प्रेमिका के हमले के बाद प्रेमी के माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रही एक महिला ने प्रेमी के माता-पिता पर चाकू से हमला किया है। उनका कसूर इतना था कि उन्होंने महिला और अपने बेटे की शादी से इनकार कर दिया था। दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने सनकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ जमाहर का है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सोनम अपने पति के साथ दिल्ली रह रही थी। वहीं पर सोनम मऊ जमाहर के रहने वाले रामलखन बाथम के प्रेम में पड़ गई। उसके लिए सोनम ने अपने पति को भी छोड़ दिया और रामलखन के साथ ग्वालियर आकर लिव इन में रहने लगी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन सोनम और रामलखन फिर से एक साथ रहने लगे। इधर रामलखन के माता-पिता इस संबंध को लेकर नाराजगी जता रहे थे और दोनों की शादी के करने खिलाफ भी थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम रामलखन घर से लापता हो गया और सोनम ऐसा लगा कि रामलखन के माता-पता ने उसे गायब किया है तो गुस्से में चाकू लेकर उनके घर पहुंच गई और रामलखन की मां गुड्डी बाथम और पिता राकेश बाथम पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए और उन्होंने बौखलाई प्रेमिका को बड़ी मुश्किल से काबू में किया और पुलिस को सूचना दी। गुड्डी बाथम को गले में चाकू लगे हैं और उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। थाना पुरानी छावनी पुलिस ने सनकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed