{"_id":"5ffd5f148ebc3e32ad020b78","slug":"in-corona-tests-held-on-monday-23-new-people-in-gwalior-were-found-infected-with-the-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: शहर में मिले कोरोना के 23 नए मरीज, एक शख्स ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: शहर में मिले कोरोना के 23 नए मरीज, एक शख्स ने गंवाई जान
Tue, 12 Jan 2021 02:25 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। ग्वालियर में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। असल में शहर की आधी से ज्यादा आबादी में वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बन गई है। लिहाजा लोगों में अब संक्रमण का प्रभाव कम होता दिख रहा है।
विज्ञापन
23 नए लोग पाए गए संक्रमित
आंकड़ों पर ध्यान दें तो ग्वालियर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या महज 233 रह गई है। जिले में सोमवार को हुई कोरोना जांच में 23 नए लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनमें अंचल के शिवपुरी में 12, मुरैना में 4, दतिया में 3, श्योपुर और भिंड में 2-2 नए काेरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 16170 हो गई है।
विज्ञापन
26 हुए स्वस्थ तो एक की हुई मौत
जिले में सोमवार को 26 लोग स्वस्थ भी हुए हैं, जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 15724 हो चुकी है। इसी दिन संक्रमण के चलते जिले में एक मरीज मौत भी हुई है। इससे अब तक यहां कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 296 हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय मरीज की हुई मौत
बता दें, ग्वालियर के चेतकपुरी इलाके में रहने वाले 54 वर्षीय उम्मेद सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट 12 नवंबर को पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया, लेकिन 14 नवंबर यानी की दीपावली के दिन उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
296 हुई मरने वालों की संख्या
उम्मेद सिंह की डेथ ऑडिट रिपोर्ट सोमवार को जीआरएमसी से सीएमएचओ कार्यालय पहुंची। लिहाजा उम्मेद सिंह को मिलाकर जिले में अब तक कोरोना से 296 लोगों की मौत हो चुकी है।
