फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   in corona tests held on Monday, 23 new people in Gwalior were found infected with the corona virus

Gwalior: शहर में मिले कोरोना के 23 नए मरीज, एक शख्स ने गंवाई जान

Tue, 12 Jan 2021 02:25 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 12 Jan 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
in corona tests held on Monday, 23 new people in Gwalior were found infected with the corona virus
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। ग्वालियर में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। असल में शहर की आधी से ज्यादा आबादी में वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बन गई है। लिहाजा लोगों में अब संक्रमण का प्रभाव कम होता दिख रहा है। 

विज्ञापन


23 नए लोग पाए गए संक्रमित
आंकड़ों पर ध्यान दें तो ग्वालियर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या महज 233 रह गई है। जिले में सोमवार को हुई कोरोना जांच में 23 नए लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनमें अंचल के शिवपुरी में 12, मुरैना में 4, दतिया में 3, श्योपुर और भिंड में 2-2 नए काेरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 16170 हो गई है। 
विज्ञापन


26 हुए स्वस्थ तो एक की हुई मौत
जिले में सोमवार को 26 लोग स्वस्थ भी हुए हैं, जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 15724 हो चुकी है। इसी दिन संक्रमण के चलते जिले में एक मरीज मौत भी हुई है। इससे अब तक यहां कोरोना से  मरने वालों की कुल संख्या 296 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय मरीज की हुई मौत
बता दें, ग्वालियर के चेतकपुरी इलाके में रहने वाले 54 वर्षीय उम्मेद सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट 12 नवंबर को पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया, लेकिन 14 नवंबर यानी की दीपावली के दिन उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।


296 हुई मरने वालों की संख्या
उम्मेद सिंह की डेथ ऑडिट रिपोर्ट सोमवार को जीआरएमसी से सीएमएचओ कार्यालय पहुंची। लिहाजा उम्मेद सिंह को मिलाकर जिले में अब तक कोरोना से 296 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed