फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   High voltage drama of a girl in front of police station in Gwalior

Gwalior News: थाने के सामने युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, राहगीरों से की अभद्रता; गाड़ी में की तोड़फोड़

Tue, 10 Dec 2024 02:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Dec 2024 02:22 PM IST
सार

Gwalior News: पड़ाव चौराहे पर एक एक्टिवा सवार युवती का विवाद हो गया। युवती का विवाद कार चालक से हुआ था। फिर क्या था उक्त युवती एक्टिवा लगाकर बैठ गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
High voltage drama of a girl in front of police station in Gwalior
कार के सामने युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में पड़ाव चौराहे पर एक एक्टिवा सवार युवती का कार चालक से विवाद हो गया। युवती कार के सामने एक्टिवा लगाकर बैठ गई और हंगामा करने लगी। इस दौरान उसने राहगीरों से भी विवाद किया। उसे कार में तोड़फोड़ करता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच कार सवार वहां से भाग निकला। जिस स्थान पर युवती हंगामा कर रही थी, उससे महज 100 मीटर की दूरी पर पड़ाव थाना मौजूद है। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर एक राहगीर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के 100 दूरी पर एक युवती अपनी एक्टिवा से जा रही थी। अचानक में बीच सड़क पर ही रुक गई और अपनी एक्टिव स्टैंड पर लगाकर हंगामा करने लगी। युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। उस दौरान युवती ने सड़क से निकालने वाले लोगों के साथ भी विवाद करने की कोशिश की।
विज्ञापन


युवती ने एक काली रंग की कार में सवार युवक को रोक लिया। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। युवती ने अपनी एक्टिव कार के सामने खड़ी कर एक्टिवा के साइड मिरर ग्लास से कार में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा बुझाकर अपने साथ थाने ले गई और परिजनों को थाने बुलाकर युवती को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ाव थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क पर हंगामा कर रही युवती को थाने लाया गया था। थाने आई युवती की मां ने बताया कि वह थाटीपुर की रहने वाली हैं। युवती नाम सोना जैन है और वह एक बिजनेसमैन है। उनकी बेटी काफी दिनों से मेंटली डिस्टर्ब है और उसका इलाज भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed