{"_id":"643f4e294a88bfb4b80e0015","slug":"high-speed-truck-dragged-the-car-for-100-meters-youth-died-one-seriously-injured-watch-viral-video-2023-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल, देखिए हादसे का वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल, देखिए हादसे का वायरल वीडियो
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर खड़ी कार को अनियंत्रित हाई स्पीड ट्रक घसीट कर ले गया। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है वीडियो में अनियंत्रित ट्रक कार को घसीटते हुए ले जा रहा है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना पनिहार थाना इलाके के पनिहार टोल की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पनिहार थाना इलाके के पनिहार टोल पर एक कार खड़ी हुई थी, जिसमें शिवपुरी निवासी प्रवेश अग्रवाल और उसका साथी अवनीश ग्वालियर आ रहे थे। दोनों आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पनिहार टोल प्लाजा पर टोल कटवा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक कार को पीछे से घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गया।
घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि अनियंत्रित ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी सामने कार को घसीटते हुए ले जा रहा है और देखते ही देखते इस अनियंत्रित ट्रक ने कार का कचूमर बना दिया। हादसे में प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है जबकि अवनीश गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस मामले को लेकर पनिहार थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया है कि अनियंत्रित ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह 100 मीटर से अधिक कार को घसीटता हुआ ले गया और उसका कचूमर बना दिया। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।