फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Woman salvar who came from Bihar to appear for Bed exam in place of another girl student was caught

Gwalior News: बिहार से दूसरी छात्रा के स्थान पर B.Ed की परीक्षा देने आई महिला पकड़ी गई, 25 हजार रुपये लिए थे

Thu, 02 Mar 2023 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 04:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर पुलिस ने B.Ed परीक्षा में एक महिला साल्वर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला बिहार की रहने वाली है और ग्वालियर में अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आई थी।

विज्ञापन
Gwalior Woman salvar who came from Bihar to appear for Bed exam in place of another girl student was caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में आयोजित बीएड परीक्षा में एक महिला साल्वर पकड़ी गई है। महिला साल्वर बिहार की रहने वाली है और जिस छात्रा के स्थान पर साइंस कालेज में वह परीक्षा दे रही थी, वह भी बिहार की ही निवासी है। महिला साल्वर ने 25 हजार रुपये में बीएड परीक्षा पास करवाने का ठेका लिया था।

विज्ञापन


बता दें कि जिस महिला साल्वर को पकड़ा है, उसके भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झांसी रोड पुलिस ने महिला साल्वर और मूल परीक्षार्थी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। खास बात यह है कि महिला साल्वर 21 फरवरी को भी इसी छात्रा के स्थान पर परीक्षा दे चुकी है।
विज्ञापन


ग्वालियर में बीएड की एजुकेशन इन इंडिया स्टेटस, प्राब्लम्स एंड इश्यूज विषय की परीक्षा चल रही थी। झांसी रोड स्थित साइंस कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बुधवार दोपहर में कक्ष क्रमांक-33 में एक युवती परीक्षा देने पहुंची। यहां पर्यवेक्षक को युवती को देखकर संदेह हुआ। उसने युवती का आधार कार्ड मांगा। इसमें उसका नाम पूजा कुमारी निवासी बिहार लिखा हुआ था, जबकि वह सुचिता कुमारी के नाम से परीक्षा में शामिल हुई। संदेह होते ही तुरंत झांसी रोड पुलिस को बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी रोड थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि जैसे जब युवती का आधार कार्ड जब्त किया तो इससे स्पष्ट हो गया कि वह सुचिता कुमारी नाम की छात्रा के स्थान पर परीक्षा देने आई है। साल्वर का नाम पूजा कुमारी है। वह वीरपुर, बेगूसराय, बिहार की रहने वाली है। जबकि वह सुचिता देवी निवासी मुरादपुर, बेगूसराय बिहार के नाम पर परीक्षा दे रही थी।


परीक्षा केंद्र के बाहर उसका भाई अनिरुद्ध भी खड़ा था, पुलिस ने इसे भी पकड़ लिया। जब पूजा कुमारी को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि 25 हजार रुपये में परीक्षा पास करवाने का ठेका लिया था। 21 फरवरी को भी सुचिता के स्थान पर परीक्षा दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed