{"_id":"655ccd627300bcebe10063cd","slug":"gwalior-woman-left-two-husbands-and-got-married-for-third-time-then-after-5-months-poisoned-third-husband-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा प्यार: दो पतियों को छोड़ की तीसरी शादी, फिर पांच महीने बाद पति को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा प्यार: दो पतियों को छोड़ की तीसरी शादी, फिर पांच महीने बाद पति को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया जहर
Tue, 21 Nov 2023 09:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने शादी के महज पांच महीने बाद ही अपने तीसरे पति को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर उसकी जान लेने की कोशिश की। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक में पति को पिलाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक महिला ने ही अपने पति की जान लेने की कोशिश की है। महिला ने पति को कोल्ड ड्रिंक में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद महिला के पति की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगी। रात को इस मामले में बहोड़ापुर पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि महिला ने पांच महीने पहले ही युवक से शादी की थी। महिला की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले दो शादियां हो चुकी हैं, वह दोनों पति से अलग रहती है। पुलिस ने पति की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
निरंजन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोतीझील इलाके में रहने वाला मोहित शर्मा रात को ड्यूटी से घर लौटकर आया। वह अपने घर पहुंचा और इसके बाद उसने पत्नी कोमल से खाना मांगा। पत्नी ने उसे खाना दे दिया, इसके बाद पत्नी कोल्ड ड्रिंक ले आई। कोल्ड ड्रिंक में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसे दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे उल्टियां होने लगी। जब उसने पत्नी से पूछा तो वह बोली उसे कुछ नहीं पता। फिर मोहित को चूहे मारने की दवा का रैपर पड़ा मिला। वह तुरंत समझ गया और वह अस्पताल पहुंचा। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
बहोड़ापुर थाना पुलिस ने इस मामले में मोहित की शिकायत पर उसके पत्नी पर एफआइआर दर्ज कर ली है। मोहित ने पुलिस को बताया कि कोमल की यह तीसरी शादी है। पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। इससे पहले दोनों पतियों से झगड़ा हुआ और वह अलग हो गई। उससे दोस्ती हुई, फिर उसने शादी कर ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है
