{"_id":"66c72677aab73216f600e55c","slug":"gwalior-wife-and-only-son-beat-father-to-death-with-a-stick-wife-absconds-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पत्नी और इकलौते बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या, पत्नी हुई फ़रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पत्नी और इकलौते बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या, पत्नी हुई फ़रार
Thu, 22 Aug 2024 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:22 PM IST
सार
ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लाठियों से पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमला करने वाले कोई और नहीं उसी व्यक्ति की पत्नी और बेटा थे। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामूली विवाद में पीट-पीट कर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑटो चालक की उसकी पत्नी और इकलौते बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों ऑटो चालक को बेहोश होने तक पीटते रहे। घटना के बाद ऑटो चालक को अन्य परिजन जिला अस्पताल मुरार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हाउस पहुंचाया। बेटे और पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी फरार है।
दरअसल ग्वालियर के मुरार बड़ागांव स्थित एमपी हाउस के पास रहने वाला दलवीर ऑटो चालक था। कुछ साल पहले से उसका पत्नी सुनीता देवी से विवाद चल रहा है। इसके चलते 21 वर्षीय बेटा राज उर्फ गोलू और 17 वर्षीय बेटी को लेकर सुनीता अलग रह रही थी। जिस मकान में सुनीता रहती है, वह कुछ साल पहले दलवीर ने ही खरीदा था। जबकि दलवीर अपने छोटे भाई ऊदल सिंह के साथ अलग किराये के मकान में रहता था। जब दलवीर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सुनीता और बेटा राज वहां पहुंचे, और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद बाहर खड़ी दो ऑटो में तोड़फोड़ कर दी। एक ऑटो में आग लगा दी। ऑटो को जलता देख दलवीर बाहर आया तो पत्नी और बेटे ने उस पर हमला कर दिया। उसके सिर में लाठियां मारते चले गए। जब वह बेहोश हो गया तो आरोपी भाग निकले। घायल को उसका भाई व मामा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर नें उसे मृत घोषित कर दिया है।
पुलिस ने देर रात को ही दबिश देकर भागने से पहले आरोपी बेटा राज उर्फ गोलू को हिरासत में ले लिया है। उसका कहना है कि उसके पिता के एक महिला से संबंध थे। इसके कारण पिता उसकी मां और उन्हें परेशान करते थे। उन्हें समझाने गया था, लेकिन वे गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद मैंने उन्हें डंडे से मार दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि पत्नी और बेटे ने पिता की मारपीट कर हत्या की है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।