फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: What did Jyotiraditya Scindia say that the tears of Imarti Devi came out

Gwalior: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसा क्या कह दिया कि इमरती देवी के बहे आंसू

Sun, 11 Sep 2022 01:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 01:49 PM IST
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पुहंचे हैं। एक बैठक में सिंधिया ने कह दिया कि अगर मैं ना भी रहूं तब भी आपके समाज के उत्थान के लिए हमेशा काम होते रहेंगे। इतना सुनते ही इमरती देवी के आंसू बहने लगे। सिंधिया ने जैसे-तैसे उनको संभाला। 
 

विज्ञापन
Gwalior: What did Jyotiraditya Scindia say that the tears of Imarti Devi came out
सिंधिया की बात सुनकर पास बैठीं इमरती देवी के आंसू आ गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजनीति में भावुक कर देने वाले पल आते रहते हैं। ऐसा ही वाक्या ग्वालियर में हुआ है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसी बात कह दी की उनकी कट्टर समर्थक इमरती देवी के आंसू निकल पड़े। बाद में सिंधिया ने उनको संभाला।
विज्ञापन


बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पुहंचे हैं। वे श्याम वाटिका में आयोजित अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। उनके साथ उनकी कट्टर समर्थक मानी जाने वालीं इमरती देवी भी साथ थीं। दोनों खाने की टेबल पर थे। सिंधिया अन्य कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कह दिया कि अगर मैं ना भी रहूं तब भी आपके समाज के उत्थान के लिए हमेशा काम होते रहेंगे। 
विज्ञापन


इतना कहते ही पास में बैठी इमरती देवी ने तत्काल महाराज को टोकते हुए कहा कि महाराज कभी ऐसा मत बोलना। और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। सिंधिया ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें सिंधिया ग्वालियर में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। साथ ही जातिगत समीकरण को साध रहे हैं। सिंधिया लगातार इलाके में अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल में जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति जोर शोर पर है। यहां ओबीसी, एससी, एसटी और संवर्ग वर्ग के बीच लगातार बयानबाजी और विरोध दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी को ग्वालियर चंबल अंचल में संकट दिखाई दे रहा है इसी के चलते बीजेपी के सभी बड़े नेता ग्वालियर में अलग-अलग जाति वर्ग की बैठक लेने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed